Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिहार : कैमूर जिले में तेज रफ्तार बस ट्रक से टकराई, एक की मौत और 35 घायल

Hadsa India, Hadsa, Bihar, Kaimur, National Highway Authority of India, NHAI, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 12 Dec 2022

Last updated on: Dec 12, 2022, 00:00 IST

बिहार के कैमूर जिले में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार पर्यटक बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई और 35 अन्य लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना कोलकाता-दिल्ली एनएच 19 पर कुंद्रा पुलिस थाना अंतर्गत चिलबिली गांव में हुई। 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी रामेश्वर राम ने बताया कि बस गलत दिशा में चल रही थी और विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। हमने बस से घायल यात्रियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया है। बस का चालक केबिन में फंस गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घायल लोगों में से एक अनीता दास ने हमें बताया कि वे कोलकाता से यात्रा कर रही थी और वह ताजमहल देखने के लिए आगरा जा रहीं थी। इसके बाद वह अयोध्या जातीं। एनएचएआई अधिकारी रामेश्वर राम ने कहा कि बस सुबह चाय के लिए सड़क किनारे एक भोजनालय में थोड़ी देर रुकी। इसके बाद बस वाराणसी की ओर चल दी। इसके 2 से 3 मिनट बाद ही बस एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई।

 

Tags: Hadsa India , Hadsa , Bihar , Kaimur , National Highway Authority of India , NHAI , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD