Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

फरीदकोट, बठिंडा तथा मानसा के निवासियों को असला लाइसेंस बनवाने व रिन्यू करने के लिए पांच पौधे लगाने होंगे जरूरी- डिवीजनल कमिश्नर चंद्र गैंद

Chander Gaind, Fraidkot Divisional Commissioner, Divisional Commissioner Fraidkot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 11 Dec 2022

Last updated on: Dec 11, 2022, 00:00 IST

धरती के नीचे गिर रहे पानी के स्तर तथा जंगलों के अधीन कम हो रहे क्षेत्रफल संबंधी फरीदकोट डिवीजन के निवासियों को जागरूक करने के लिए डिविजन कमिश्नर फरीदकोट श्री चंद्र गैंद ने असला लाइसेंस बनाने व रिन्यू करवाने वालों के लिए एक दिलचस्प तथा बढ़िया पहल कदमी की है

इस संबंधी डिविजनल कमिश्नर श्री चंद्र गैंद ने डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट, बठिंडा तथा मानसा को एक पत्र लिखकर हिदायत की है कि कोई भी व्यक्ति जो नया असला लाइसेंस बनवाने या फिर पुराने लाइसेंस को रिन्यू करना चाहता है तो उसके लिए पांच पौधे लगाना अनिवार्य किया जाए। लाइसेंस बनवाने वाले को अपनी फाइल जमा करवाने के समय पौधे लगाने संबंधी सेल्फी की फोटो साथ में देनी होगी।

 एक महीने बाद जब एप्लीकेशन पुलिस वेरिफिकेशन तथा डोप टेस्ट के लिए भेजी जाएगी तब भी पौधों के साथ दोबारा सेल्फी की फोटो जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि इससे जहां असला लाइसेंस लेने के लिए पौधे लगाने जरूरी होंगे वही अपने आप जंगलों के अधीन क्षेत्रफल में विस्तार होगा। 

उन्होंने असला लाइसेंस के लिए निवेदन करने वालों को राहत देते हुए कहा कि जिनके पास पौधे लगाने के लिए स्थान नहीं है वह जनतक स्थानों, शिक्षक संस्थाओं, धार्मिक स्थानों व सड़कों के किनारे भी पौधे लगा सकते हैं मगर उनको पौधों की देखभाल की पूरी जिम्मेवारी उठानी होगी। इस तरह हम जंगलों के अधीन क्षेत्रफल को बढ़ा सकेंगे । उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ऐसे पौधे लगाए जाएं जो पानी कम लेते हो । 

इन में से आमला, नीम, बबूल आदि के पौधों को प्राथमिकता दी जाए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी डिविजनल कमिश्नर फरीदकोट श्री चंद्र गैंद ने डिविजनल कमिश्नर पटियाला तथा डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर में अपने कार्यकाल के दौरान इस तरह के प्रयासों से वातावरण संभाल में अहम योगदान दिया जिस की हर तरफ से प्रशंसा की गई थी ।

 

Tags: Chander Gaind , Fraidkot Divisional Commissioner , Divisional Commissioner Fraidkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD