Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

मुख्यमंत्री द्वारा निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और मज़बूत करने का ऐलान

व्यापार और निवेश के लिए सुविधाएं देकर राज्य को प्रमुख औद्योगिक और निर्यात हब में बदलने की प्रतिबद्धता दोहराई

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Confederation of Indian Industry,  Northern Region Council, Business Reforms Action Plan, BRAP, Punjab Skill Development Mission, PSDM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Dec 2022

Last updated on: Dec 09, 2022, 00:00 IST

पंजाब में कारोबार के लिए सुविधाएं देकर और निवेश समर्थकीय माहौल सृजन कर राज्य को बड़े औद्योगिक और निर्यात हब में बदलने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और मज़बूत कर रही है।  

यहाँ कन्फैडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सी.आई.आई.) की उत्तरी क्षेत्र काउंसिल की पाँचवी मीटिंग के दौरान डैलीगेट्स के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले सिंगल विंडो सेवा केवल एक दिखावा था, जो किसी सार्थक उद्देश्य से वंचित था, जिसने न केवल संभावित निवेशकों को निराश किया, बल्कि राज्य के औद्योगिक विकास में भी रुकावट खड़ी की। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है कि निवेशकों को इस विंडो पर सभी सुविधाएं सुचारू ढंग से और किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के बिना मिल सकें। भगवंत मान ने उद्योगपतियों को राज्य में निवेश करने और औद्योगिक विकास एवं ख़ुशहाली का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने सी.आई.आई. द्वारा उद्योगों की मदद करने और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल सृजन करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में निवेश के माहौल को प्रोत्साहित करने, सभी के लिए रोजग़ार के उचित अवसर पैदा करने, मानक बुनियादी ढांचे तक पहुँच प्रदान करने, प्रशासन में और ज्यादा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित बनाने के लिए बहुत से प्रयास कर रही है। 

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सामान की ढुलाई में सुविधा के पक्ष से देश भर में तीसरे स्थान पर है, क्योंकि राज्य के पास पाँच इनलैंड कंटेनर डीपूओं (आई.सी.डी.) के साथ ढुलाई का मज़बूत आधार है।उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सभी उद्योगों के लिए बिजली की सबसे कम दरों की पेशकश करता है और भारत सरकार की बिजऩेस रिफॉर्मज़ एक्शन प्लान (बी.आर.ए.पी.) की रिपोर्ट में कारोबार करने की सुविधा के पक्ष से तेज़ी से सुधार करने वाले राज्य के रूप में पंजाब का नाम आया है। 

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब ने प्रक्रियाओं को सरल और डिजीटाईजेशन, छोटे अपराधों को अपराध मुक्त करने और अनावश्यक कानूनों को ख़त्म करने का काम किया है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य में इस समय 1000 से अधिक कौशल विकास केंद्र हैं और पंजाब स्किल डिवैल्पमैंट मिशन (पीएसडीएम) के पास 250 से अधिक सूचीबद्ध प्रशिक्षण हिस्सेदार हैं, जिससे शिक्षित मानव संसाधन का एक बड़ा पूल बनाने के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं का सबकी पहुँच वाला नेटवर्क कायम किया गया है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्ट अप पंजाब, स्टार्ट-अप्स के लिए निवेशक समर्थकीय माहौल सृजन कर उद्यमिता को प्रोत्साहित करता है और राज्य में उद्यमिता एवं नवीनता को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित इनोवेशन मिशन पंजाब की स्थापना की गई है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही अगले कुछ महीनों में अपनी नई औद्योगिक विकास नीति लाएगी, जो अगले पाँच सालों के लिए पंजाब की औद्योगिक नीति की रूप-रेखा तैयार करेगी। 

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार को सभी हिस्सेदारों से कीमती सुझाव प्राप्त हुए हैं और उनको नई औद्योगिक नीति 2022 में शामिल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल (ई.वी.) की विशाल संभावना को लम्बे समय का सतत समाधान मानते हुए पंजाब राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों और इनके पुर्जों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही ईवी नीति शुरू करेगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब निवेशकों के तजुर्बे को बेहतर बनाने, व्यापार के लिए अनुकूल माहौल बनाने और पालना को अधिक सरल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत मान ने सभी उद्योग प्रतिनिधियों को अगले साल 23 और 24 फरवरी को होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होने का न्योता भी दिया।  

विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की उपलब्धियों को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को भारत का अन्न-भंडार माना जाता है और देश में चावल एवं गेहूँ के कुल उत्पादन में पंजाब तीसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व और संतुष्टी की बात है कि पंजाब भारत के 10 कपास उत्पादक राज्यों में शामिल है, जो भारत के कुल उत्पादन का 3.68 प्रतिशत बनता है। 

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब बलैंडिड यार्न के उत्पादन में पहले नंबर पर है और देश में चौथे नंबर पर स्पिनिंग क्षमता रखता है, उन्होंने कहा कि पंजाब हौजऱी के उत्पादन में भी पहले स्थान और खेल के सामान के उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।पंजाब का उद्योग विश्व स्तर पर मुकाबले के योग्य होने पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में साइकिलों के निर्यात में राज्य पहले नंबर पर है, क्योंकि भारत में 75 प्रतिशत से अधिक साइकिलें और 92 प्रतिशत साइकिल के पुर्जे पंजाब में ही बनते हैं। 

उन्होंने कहा कि राज्य भारत में हैंड टूल्ज़ और मशीन टूल्ज़ के उत्पादन में पहले नंबर पर है और भारत से हैंड टूल्ज़ और मशीन टूल्ज़ के निर्यात में पंजाब का 26 प्रतिशत हिस्सा है। भगवंत मान ने आगे कहा कि पंजाब में आई.टी. और इलैक्ट्रोनिक्स उद्योग ने 770 करोड़ रुपए के निवेश को आकर्षित किया है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 67 प्रतिशत अधिक है। 

उन्होंने कहा कि एम.एस.एम.इज हमेशा ही पंजाब की आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी रहे हैं और आज राज्य में 3.7 लाख से अधिक एम.एस.एम.इज हैं।इससे पहले पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमैंट प्रमोशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमल किशोर यादव ने पंजाब में निवेश के अवसरों संबंधी प्रस्तुति दी।  

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद, पंजाब भवन के प्रमुख रैज़ीडैंट कमिश्नर राहुल भंडारी, प्रमुख सचिव उद्योग एवं वाणिज्य दिलीप कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Confederation of Indian Industry , Northern Region Council , Business Reforms Action Plan , BRAP , Punjab Skill Development Mission , PSDM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD