Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विंडोज 11 में बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डिग टूल मिलेगा

Technology, Microsoft, Window, Windows, Windows 11 Microsoft Windows, Microsoft Windows 11, San Francisco
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन फ्रांसिस्को , 09 Dec 2022

Last updated on: Dec 09, 2022, 00:00 IST

उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाने के उद्देश्य से, तकनीकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने देव चैनल के इनसाइडर्स के लिए विंडोज 11 के स्निपिंग टूल के लिए एक अपडेट रिलीज करना शुरू कर दिया है, जिसमें एक बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डर टूल शामिल है। माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि स्निपिंग टूल ने पीसी से कंटेंट को कैप्चर करना और साझा करना हमेशा तेज और आसान बना दिया है और अब स्क्रीन रिकॉर्डिग बिल्ट-इन के साथ कंपनी इन क्षमताओं का और भी अधिक प्रकार के कंटेंट में विस्तार कर रही है।

विंडोज इनबॉक्स एप्स के प्रिंसिपल प्रोग्राम मैनेजर लीड, डेव ग्रोचोकी ने कहा, "हम जानते हैं कि स्निपिंग टूल इनसाइडर समुदाय के बीच पसंदीदा है, इसलिए हम इस अपडेट के साथ एक बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डर पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।" नए टूल का उपयोग करने के लिए, उपयोगकर्ता को स्निपिंग टूल एप्लिकेशन खोलने और नए रिकॉर्ड विकल्प का चयन करने की आवश्यकता होती है।

स्क्रीन रिकॉर्डिग सत्र शुरू करने से पहले, उपयोगकर्ता अपनी स्क्रीन के उस क्षेत्र को चुनने और समायोजित करने में सक्षम होंगे जिसे वे रिकॉर्ड करना चाहते हैं। पूरा होने के बाद, उपयोगकर्ता अपनी रिकॉर्डिग को दूसरों के साथ सेव करने या शेयर करने से पहले इसका पूर्वावलोकन कर सकते हैं।

ग्रोचॉकी ने समझाया, "हम अभी रिलीज करना शुरू कर रहे हैं, इसलिए देव चैनल के सभी इनसाइडर्स को तुरंत अपडेट नहीं मिलेगा।" अक्टूबर में, टेक दिग्गज ने फाइल शेयरिंग सहित कई नए फीचर्स शुरू किए थे, ताकि उपयोगकर्ताओं को विंडोज 11 में आसानी से फाइल और फोटो साझा करने में मदद मिल सके।

 

Tags: Technology , Microsoft , Window , Windows , Windows 11 Microsoft Windows , Microsoft Windows 11 , San Francisco

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD