Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एआई की दुनिया मे आयी एक क्रांति! रोबॉटिक मशीन चंद मिनटों में खाना बनाकर कर देगा आपको हैरान

वंडरशेफ ने लॉन्च किया चेफ मैजिक : ऑल-इन-वन किचन रोबोट

Technology, Wonderchef, Ravi Saxena, Robotic Machine Wonderchef, Kitchen Robot, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 13 Apr 2024

Last updated on: Apr 13, 2024, 00:00 IST

प्रीमियम किचन उत्पादों की कंपनी वंडरशेफ ने शेफ मैजिक नामक एक अत्याधुनिक उत्पाद पेश किया है। ये एक किचन रोबोट है जो घर पर खाना पकाने का अनुभव पूरी तरह से बदल देगा। इसमें 200 से ज्यादा रेसिपी पहले से लोड की गई हैं जिसे आप अपने स्मार्टफोन जैसे टचस्क्रीन से चुन सकते हैं। 

आपको बस स्क्रीन पर रेसिपी चुननी है, फिर मशीन बताएगी कि किस सामग्री को डालना है। वो सामग्री का वजन लेगी और फिर खुद ही सारी प्रक्रियाएं जैसे मिलाना, काटना, उबालना, भूनना, ब्लेंड करना आदि करेगी। वंडरशेफ के संस्थापक और CEO रवि सक्सेना ने कहा, " हमने शेफ मैजिक से 3 साल में 200 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य रखा है। 

ये उत्पाद विदेशी बाजारों में भी बेचा जाएगा। अमेरिका और कनाडा के लिए अलग वोल्टेज की मशीन भी बनाई गई है। हम जून से वैश्विक बाजारों में इसको उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने आगे बताया , "शेफ मैजिक एक कनेक्टेड डिवाइस है। हम इस डिवाइस को सक्रिय रखेंगे और ग्राहकों की  पसंद के अनुसार हर हफ्ते ताज़ा रेसिपी जोड़कर अनुभव को और ज्यादा रोचक बनाएंगे। 

ये नई रेसिपी हमारे ग्राहक चेफ मैजिक  को उनके वाई-फाई से कनेक्ट करके डाउनलोड कर सकते हैं। सभी मशीनों को नियमित रूप से रेसिपी अपडेट मिलता रहेगा। शेफ मैजिक में शेफ संजीव कपूर द्वारा 200 से ज्यादा भारतीय और विदेशी व्यंजनों की रेसिपियां लोड की गई हैं। यह एक ऐसा विकल्प हैं जो दुनिया भर में रहने वाले भारतियों के लिए विकसित किया गया है। 

यह लोकप्रिय भारतीय खाद्यों से लेकर वेगन, जैन, कॉन्टिनेंटल, थाई, चाईनीज़ , इटलियन, मेक्सिकन और अन्य वैदिक रेसिपी तक कवर करता है। इसमें शाकाहारी, जैन, आयुर्वेदिक, मधुमेह और दिल के मरीजों के लिए भी विशेष रेसिपियां शामिल की गई हैं। रवि सक्सेना ने बताया कि आज के समय में लोग बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक है। 

शेफ मैजिक से घर पर आसानी से स्वादिष्ट और स्वस्थ खाना बनाया जा सकता है। हमारा लक्ष्य हमेशा से ही ऐसे उपकरण विकसित करना रहा है जो घर पर खाना पकाना आसान और आनंददायक बना दें।शेफ संजीव कपूर ने कहा, "भारतीय लोग जीवन शैली की बीमारियों जैसे मोटापा, हृदय समस्या, और मधुमेह से पीड़ित हैं। आजकल युवा बहार के खाने का ज्यादा सेवन करने लगे हैं।  

बाहरी खाने की नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। शेफ मैजिक ने खाना बनाने को न केवल आसान बनाया है, बल्कि इसे रोचक भी बनाया है जिसे कोई भी आसानी से घर पर अपनी पसंद का खाना बना सकता है।  वंडरचेफ में हम स्वस्थ भारत की ओर काम कर रहे हैं।"शेफ मैजिक में मोबाइल ऐप भी है जिससे दूर से ही मशीन को कंट्रोल किया जा सकता है। आप रेसिपी चुन सकते हैं और बाकी का काम मशीन खुद करेगी। आप अपनी रेसिपियां भी सेव कर सकते हैं। 

 

Tags: Technology , Wonderchef , Ravi Saxena , Robotic Machine Wonderchef , Kitchen Robot , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD