Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरुमाला मंदिर में की पूजा-अर्चना

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Sri Venkateswara Temple, Tirumala Temple
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुपति , 05 Dec 2022

Last updated on: Dec 05, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को तिरुमाला के पास स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। पदभार ग्रहण करने के बाद पहाड़ी मंदिर की अपनी पहली यात्रा पर आईं राष्ट्रपति ने दर्शन किए और अनुष्ठानों में भाग लिया। राष्ट्रपति ने सबसे पहले स्वामी पुष्करिणी में पूजा-अर्चना की और बाद में श्री वराहस्वामी मंदिर के दर्शन किए।

इसके बाद जब राष्ट्रपति श्रीवारी मंदिर के महाद्वारम पहुंचीं तो तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष वाई.वी. सुब्बा रेड्डी के साथ टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी ए.वी. धर्मा रेड्डी व मंदिर के अर्चकों ने वेद मंत्रों के जाप के बीच पारंपरिक इस्तिकाफल सम्मान के साथ उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति और उनके साथी श्रीवारी दर्शन के लिए गए और गर्भगृह के अंदर भगवान वेंकटेश्वर के पीठासीन देवता से प्रार्थना की।

बाद में राष्ट्रपति को रंगनायकुला मंडपम में वेद आशीर्वादम की पेशकश की गई। टीटीडी के अध्यक्ष और ईओ ने मिलकर राष्ट्रपति को 2023 टीटीडी डायरी और कैलेंडर के साथ श्रीवारी तीर्थ प्रसादम और भगवान वेंकटेश्वर की ड्राई फ्लावर टेक्नोलॉजी फोटो भेंट की। इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री नारायण स्वामी और सत्यनारायण, राज्य के पर्यटन मंत्री आर.के. रोजा भी मौजूद थे। इसके साथ ही तिरुमाला के वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों पुजारी, वेणुगोपाल दीक्षितुलु मंदिर के मुख्य पुजारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Sri Venkateswara Temple , Tirumala Temple

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD