Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पंजाब पुलिस की ए. जी. टी. एफ. द्वारा लारेंस बिशनोयी गैंग का मैंबर ढकोली से गिरफ़्तार; 20 पिस्तौलें, इनोवा कार बरामद

हरियाणा के रहने वाले अंतरराज्यीय तस्कर को गोलडी बराड़ के इशारे पर सौंपा गया था हथियार पहुँचाने का काम

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Zirakpur Police, Lawrence Bishnoi Gang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज़ीरकपुर , 02 Dec 2022

Last updated on: Dec 02, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के खि़लाफ़ शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ( ए. जी. टी. एफ.) ने आज पुरानी अम्बाला रोड ढकोली से लारेंस बिशनोयी गैंग के एक मैंबर को गिरफ़्तार किया है।

गिरफ़्तार किये मुलजिम की पहचान बंटी निवासी जैन चौक, तेलीवाड़ा, जि़ला भिवानी ( हरियाणा) के तौर पर हुई है, जोकि हथियारों का अंतरराज्यीय तस्कर है।

इस बड़ी सफलता के बारे जानकारी देते हुये डी. जी. पी. पंजाब गौरव यादव ने बताया कि ए. जी. टी. एफ. ने जि़ला पुलिस एस. ए. एस. नगर के साथ सांझे आपरेशन के दौरान बंटी को 20 पिस्तौलें, जिनमें तीन .30 कैलीबर समेत 2 मैगज़ीनों, दो 9 एम. एम. समेत 2 मैगज़ीनों और 15 इंडियन मेड पिस्तौलों समेत 40 जिंदा कारतूस और 11 मैगज़ीनों के साथ गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने मुलजिम के पास से एक इनोवा कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एच. आर.-38-क्यू-2297 है, भी बरामद की है।

डी. जी. पी. गौरव यादव ने बताया कि गिरफ़्तार किये मुलजिम से प्राथमिक पूछताछ के दौरान पता लगा है कि वह लारेंस बिशनोयी गैंग का मैंबर है और उसे विदेश में बैठे गैंगस्टर सतिन्दरजीत सिंह बराड़ उर्फ गोलडी बराड़ के निर्देशों पर बिशनोयी गैंग के सदस्यों तक हथियारों की खेप पहुँचाने का काम सौंपा गया था। 

उन्होंने बताया कि उसकी अन्य अपराधिक मामलों में शमूलियत का पता लगाने के लिए आगे जांच प्रक्रिया अधीन है।इसी दौरान, पुलिस ने थाना ढकोली, ज़ीरकपुर में आर्मज़ एक्ट की धाराओं 25(6) और 25(7) के अंतर्गत एफ. आई. आर. नम्बर 118 तारीख़ 02. 12. 2022 के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Zirakpur Police , Lawrence Bishnoi Gang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD