Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने राजस्व वसूली के कार्य में तेजी लाने के दिए आदेश

स्वैच्छिक डिफाल्टरों के खिलाफ सख्ती लागू करने के निर्देश, इंतकाल, तकसीम, निशानदेही के लंबित मामलों का निपटारा करने को भी कहा

DC Kapurthala, Vishesh Sarangal, Deputy Commissioner Kapurthala, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 29 Nov 2022

Last updated on: Nov 29, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिशनर कपूरथला श्री विशेष सारंगल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बकाया इंतकालो के मामलों का तेजी से निपटारा सुनिश्चित किया जाए और वसूली के मामलों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए ताकि सरकारी खजाने को कोई किसी नुक्सान से बचाया जा सके।आज यहां राजस्व विभाग के अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा करते हुए कहा कि लोगों द्वारा दर्ज किए गए इंतकाल, निशानदेही ,तकसीम, के केसों प्रकरणों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए और विशेष रूप से 6 माह से अधिक के मामलों का पहल आधार पर निपटारा किया जाए।

राजस्व विभाग के रिकवरी केसों में राजस्व वसूली में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी कमिशनर ने अधिकारियों को विभिन्न तहसीलों में राजस्व वसूली के प्रयासों में तेजी लाने को कहा।बता दे कि कपूरथला तहसील में 1.18 करोड़, फगवाड़ा में 33 लाख, सुल्तानपुर लोधी में 15 लाख और भुलत्थ में 48 लाख की वसूली की जानी है। डिप्टी कमिशनर ने एसडीएम को राजस्व वसूली के प्रयासों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने को कहा।

उन्होंने स्वैच्छिक बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए और कहा कि ऐसे व्यक्तियों को जमीनी रिकार्ड में दर्ज किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व विभाग के इंदराज दर्ज करने की समय-समय पर जांच करने को भी कहा, ताकि कार्य में और अधिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही हो सके।इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर फगवाड़ा, जिनके पास अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर विकास का प्रभार भी है, डा.नयन जस्सल, एसडीएम सुल्तानपुर लोधी चंद्रज्योति, एसडीएम कपूरथला लाल विश्वास बैंस, सहायक कमिशनर उपिन्द्रजीत कौर, सुपरडैंट राजस्व सतबीर सिंह, कानूनगो गुरशरण सिंह के इलावा सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद थे।

 

Tags: DC Kapurthala , Vishesh Sarangal , Deputy Commissioner Kapurthala , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD