Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

अशोक गहलोत और सचिन पायलट कांग्रेस के असेट : राहुल गांधी

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

इंदौर , 28 Nov 2022

राजस्थान के दो बड़े नेताओं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने दोनों नेताओं को पार्टी का असेट बताया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत इन दिनों मध्यप्रदेश में है। राज्य में यात्रा का छठवां दिन है, इंदौर से उज्जैन की तरफ बढ़ रहे हैं। 

इस दौरान संवाददाता द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान को लेकर सवाल पूछा गया। राहुल गांधी से पूछा गया कि अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दार कहा है क्या आपको भी लगता है कि उन्होंने गद्दारी की है, इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, मैं इसमें नहीं जाना चाहता कि किसने क्या कहा, यह दोनों नेता कांग्रेस पार्टी के असेट है लेकिन मैं एक बात की गारंटी दे सकता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

भाजपा द्वारा किए जाने वाले निजी हमलों को लेकर जब राहुल गांधी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी इमेज को खराब करने करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, मगर इससे मुझे नुकसान नहीं हुआ बल्कि फायदा ही हुआ है, क्योंकि मेरी इमेज इससे बनी है। इसके साथ मेरा मानना है कि जब आप किसी बड़ी शक्ति से लड़ते हैं तो आप पर निजी हमले होंगे ही, मुझ पर यह हमले हो रहे हैं, तो मुझे लगता है कि मैं सही काम कर रहा हूं।

राहुल गांधी ने संवाददाताओं के राजनीतिक सवालों पर ज्यादा जवाब नहीं दिया मगर जब उनसे पूछा गया क्या वे अगला चुनाव अमेठी से लड़ेंगे तो उन्होंने बस इतना कहा यह सारी बातें भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य विचार से भटकाने के लिए होती है। आप लोग कल के अखबार में यह लिखना चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या चुनाव नहीं लड़ेंगे, इसका उत्तर आपको एक से डेढ़ साल मिल जाएगा।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कई नेताओं के कांग्रेस में वापस लौटने की चर्चाएं जोरों पर हैं, इसी से जुड़ा सवाल जब राहुल गांधी से पूछा गया कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर गए हैं क्या उन्हें वापस पार्टी में लिया जाएगा तो इस राहुल गांधी का जवाब था कि इस बारे में आपको सवाल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के करना चाहिए, बाकी मेरा मानना है जो लोग पैसों से खरीदे गए हैं उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD