Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 22 स्कूली बसों की चैकिंग की कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा खन्ना अनाज मंडी का दौरा, गेहूँ के खरीद प्रबंधों का लिया जायज़ा राजू शूटर फऱार मामला: पंजाब पुलिस ने फऱार गैंगस्टर और उस के 10 गुर्गों को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ़्तार गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार

 

मप्र में कांग्रेस 150 सीटों पर जीत रही : राहुल गांधी

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विदिशा , 14 Nov 2023

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों का प्रचार करने विदिशा पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है, जनता कांग्रेस पार्टी को 150 सीट जिताने का काम करेगी। इसका सबसे बड़ा कारण है कि 2018 में आपने कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी और फिर भाजपा के नेताओं नरेंद्र मोदी, अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान ने करोड़ों रुपए देकर विधायकों को खरीद कर आपके साथ धोखा किया।

उन्होंने मध्य प्रदेश के अरबपतियों को नहीं, बल्कि किसानों को, युवाओं को, महिलाओं को और मजदूरों को धोखा दिया। मप्र में कांग्रेस की जब सरकार आई थी तो हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था।ज्ञात हो कि राज्य में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं और पूर्ण बहुमत के लिए 116 सीटों की जरुरत है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 114 और भाजपा को 109 स्थानों पर जीत हासिल हुई थी। दल बदल के कारण कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने अरबपतियों का 14 लाख करोड़ रू. माफ किया है, लेकिन किसानों और युवाओं का कर्ज माफ नहीं किया गया। मीडिया में केवल नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखता है क्योंकि मीडिया का रिमोट अरबपतियों के हाथ में है। अगर किसानों मजदूरों के हाथ में मीडिया का रिमोट होता तो आपको राहुल गांधी का चेहरा दिखता।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पहली जिम्मेदारी किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों की रक्षा करना है, इसलिए हमारा आपसे जो वादा है वह किसानों का कर्ज माफ करना है। हम गेहूं के लिए 2600 रूपये प्रति क्विंटल और धान के लिए 2500 रूपये प्रति क्विंटल देंगे और उसे बढ़ाकर 3000 तक किया जाएगा। 1500 रू. महीना हर महिला को उसके खाते में जाएगा और बेटी के पैदा होने पर ढाई लाख रुपए देंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों से लेती है और बैंकों का पूरा पैसा अपने उद्योगपति मित्रों को देती है। दो तरह की सरकार होती है एक वह जो गरीबों की जेब में पैसा डालती है, दूसरी वह जो चंद उद्योगपतियों की जेब में पैसा डालती है। हमने मप्र में पिछली बार किसानों का कर्ज माफ किया था, इस बार फिर से हम कर्ज माफ करेंगे। बड़े उद्योगपतियों ने नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान के साथ मिलकर आपकी और हमारी सरकार चोरी करने का काम किया।

बढ़ते भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा यहां पर बच्चों को जो स्कूल में खाना दिया जाता है, उसमें भी बड़ी लूट हुई है। मध्य प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जहां पर मरे हुए लोगों का इलाज होता है। यहां का सबसे बड़ा घोटाला व्यापमं घोटाला है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने एक करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाने का काम किया।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD