Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

गुवाहाटी की 8 साल की गुंजन सिन्हा ने 'झलक दिखला जा 10' की ट्रॉफी जीती

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Gunjan Sinha, Jhalak Dikhhla Jaa 10, Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Nov 2022

Last updated on: Nov 27, 2022, 00:00 IST

असम के गुवाहाटी की रहने वाली आठ वर्षीय गुंजन सिन्हा को डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' का विजेता घोषित किया गया है। गुंजन और उसके पार्टनर तेजस वर्मा ने ट्रॉफी जीती है और उन्हें 20 लाख रुपये का चेक भी दिया गया है। 'डांस दीवाने जूनियर्स' समेत अन्य डांस रियलिटी शो में भाग ले चुकी गुंजन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं शो से बहुत कुछ वापस ले रही हूं। 

शो के दौरान बिताए गए पल और यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। मेरे साथी तेजस वर्मा और कोरियोग्राफर सागर बोरा मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते रहे।"उसने कहा, "मैंने जजों से बहुत कुछ सीखा और डांस के मामले में माधुरी मैम हमेशा से मेरी आदर्श रही हैं। गुंजन ने यह भी कहा कि शुरूआत से ही उनका पसंदीदा डांस फॉर्म हिप-हॉप रहा है और उन्हें पांच साल की उम्र से ही डांस करने का शौक रहा है। 

वह अब डांस को करियर बनाना चाहती हैं।"'झलक दिखला जा 10' के फिनाले में कंटेस्टेंट्स ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रस्तुत किया। वहीं फिनाले में गेस्ट के तौर पर फिल्म भेड़िया के प्रचार के लिए वरुण धवन और कृति सेनन पहुंचे। कृति और माधुरी दोनों ने 'लज्जा' के गाने 'बड़ी मुश्किल' है पर किया डांस। 

वहीं सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने उनकी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के एक सीन को रीक्रिएट किया। वहीं इस दौरान रुबीना दिलायक, फैसल शेख, निशांत भट, गुंजन सिन्हा और श्रीति झा समेत पांच कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के साथ मुकाबला करते देखे गए। डबल एलिमिनेशन के बाद श्रीति और निशांत बाहर हो गए। 

जबकि गुंजन, फैसल और रुबीना को जजिज के द्वारा विजेता घोषित किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, 'झलक दिखला जा 10' का प्रीमियर 3 सितंबर को 15 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था। शो को बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, फिल्म निमार्ता करण जौहर और अभिनेत्री नोरा फतेही ने जज किया था। जबकि कॉमेडियन मनीष पॉल ने शो को होस्ट किया था।'झलक दिखला जा 10' कलर्स पर प्रसारित होता है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Gunjan Sinha , Jhalak Dikhhla Jaa 10 , Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD