Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भोटिया जनजाति पर केन्द्रित गैर-फीचर फिल्म पाताल-ती प्रदर्शित की गई

पाताल-ती मनुष्य बनाम प्रकृति की कहानी है: मुकुंद नारायण, निर्माता और निर्देशक

 Bollywood, IFFI Table Talks, 53rd International Film Festival of India, Panaji, Goa, #IFFIWood, 53rd IFFI, Mukund Narayan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी, गोवा , 27 Nov 2022

Last updated on: Nov 27, 2022, 00:00 IST

फिल्म पाताल-ती के निर्माता और निर्देशक मुकुंद नारायण ने गोवा में 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के ‘इफ्फी टेबल टॉक्स’ सत्र को संबोधित किया। श्री मुकुंद नारायण ने कहा, "पाताल-ती मनुष्य बनाम प्रकृति और पर्यावरण से जुड़े संकट की कहानी है जो प्रकृति को नष्ट कर रहे हैं।" 

उन्होंने कहा कि यह फिल्म लोक-कथाओं की समृद्ध विरासत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हमारे देश में पीढ़ी-दर-पीढ़ी मौखिक तौर पर बताई जाती है और यह एक बच्चे के आने वाले भविष्य की कहानी है।श्री मुकुंद नारायण ने कहा कि पाताल-ती भोटिया जैसी स्वदेशी भाषाओं की चुनौतियों पर भी प्रकाश डालती है जो विभिन्न सामाजिक दबावों के कारण लुप्तप्राय और गायब होती जा रही है।

फिल्म पर आगे बात करते हुए, सह-निर्देशक संतोष सिंह ने कहा कि फिल्म भोटिया जनजातियों पर आधारित है। निदेशक ने कहा, "हमने पर्यावरण संबंधी बातचीत के लिए पानी का एक रूपक के रूप में उपयोग किया है।" श्री संतोष सिंह ने कहा कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को मौखिक रूप से सुनाई जाने वाली लोक-कथाएं बाल नायक को पवित्र जल की खोज के दौरान जीवन, मृत्यु और इसके अन्य संदर्भों को समझने में मदद करती हैं। 

उन्होंने लोक कथाओं को समाज का विचार-विमर्श बताते हुए उनकी महत्ता पर बल देते हुए कहा कि वे हमारी संस्कृति की जड़ों की जानकारी प्रदान करती हैं।निर्माण प्रक्रिया के बारे में मुकुंद नारायण ने कहा, “हम स्वतंत्र निर्माताओं के लिए बजट की समस्या होने के बावजूद पाताल-ती के माध्यम से भोटिया जनजातियों की कहानी बताना चाहते थे। रेसुल पुकुट्टी सहित बॉलीवुड के कई लोगों ने पोस्ट प्रोडक्शन में हमारी मदद की। हम उन सभी के आभारी हैं।"

सह-निर्देशक संतोष सिंह भारतीय भाषाओं की फिल्मों के भविष्य पर बोलते हुए, यह भी कहा कि हम एक ऐसे युग में प्रवेश कर रहे हैं जहां 'क्षेत्रीय' 'नया वैश्विक' बन गया है। “आज भारत की क्षेत्रीय फिल्में दुनिया में छा रही हैं, चाहे वह कांतारा हो या वाग्रो या फ्रेम। क्षेत्रीय फिल्म अब नई वैश्विक फिल्म बन गई है क्योंकि लोग पात्रों से जुड़ पा रहे हैं।"

फिल्म के बारे में

निर्देशक: मुकुंद नारायण और संतोष सिंह

निर्माता: मुकुंद नारायण और संतोष सिंह

पटकथा: मुकुंद नारायण और संतोष सिंह

सिनेमेटोग्राफर: बिट्टू रावत

संपादक: पूजा पिल्लई, संयुक्ता काज़ा

कलाकार: आयुष रावत, कमला देवी कुंवर, दमयंती देवी, धन सिंह राणा, भगत सिंह बुरफल

2021 | भोटिया | रंगीन | 24 मिनट

सारांश:

तेरह वर्षीय फग्नू अपने दादा के बिना इस संसार की कल्पना नहीं कर सकता। फग्नू अपने दादा के बीमार होने के बाद अपनी दादी की चेतावनियों के बावजूद उस कथित 'पवित्र जल', जिसके बारे में बताया जाता है कि यह मिथक और वास्तविकता के बीच एक हिमालयी भावना द्वारा संरक्षित स्थान पर मिलता है, की कठिन खोज में निकल पड़ता है।

निर्देशक और निर्माता:

मुकुंद नारायण और संतोष सिंह ऐसे कहानीकार हैं, जो सिनेमा को सबसे सुलभ माध्यम मानते हैं। वे ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने फिल्म निर्माण में कोई औपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है। दोनों अपरिचित (जिसके बारे में जानकारी नहीं है) भारत में मिथकों के विभिन्न दृष्टिकोणों का पता लगाने के लिए व्याकुल हैं। पाताल-ती उनकी पहली फिल्म है।

 

Tags: Bollywood , IFFI Table Talks , 53rd International Film Festival of India , Panaji , Goa , #IFFIWood , 53rd IFFI , Mukund Narayan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD