Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

निर्देशिका वेलेंटीना मौरेल की फ़िल्म 'आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स' पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं और एक किशोर की वयस्कता में यात्रा की पड़ताल करती है

ये फिल्म न तो रिश्तों की जटिलताओं को आदर्श बताती है और न ही उनकी निंदा करती है: निकोलस वॉन्ग

Hollywood, IFFI Table Talks, 53rd International Film Festival of India, Panaji, Goa, #IFFIWood, 53rd IFFI, I Have Electric Dreams, Nicolas Wong
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी, गोवा , 27 Nov 2022

Last updated on: Nov 27, 2022, 00:00 IST

53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 'इफ्फी टेबल टॉक्स' सत्र को आज गोवा में संबोधित करते हुए 'आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स' के सिनेमेटोग्राफर निकोलस वॉन्ग ने कहा कि "ये एक ऐसी फिल्म है जो वयस्कता में जाने की यात्रा की थाह लेती है, जो कि उम्र बढ़ने की प्रक्रिया नहीं है। 

ये एक ऐसी प्रक्रिया है जो इतनी गहरी है कि कभी-कभी लोगों को एक खास तरह से तोड़ भी सकती है। ये फिल्म युवाओं की किसी आम फिल्म की तुलना में कहीं ज्यादा जटिल है।"निकोलस ने कहा कि आधुनिक दौर के कोस्टा-रिका की संस्कृति और वयस्कता की कठिनाइयों का चित्रण होने के नाते ये फिल्म लोगों को दुनिया की दूसरी तरफ की कहानियां पहचानने में मदद कर सकती है और साथ ही उन पारिवारिक मूल्यों या भावनाओं से भी जोड़ सकती है जो कि सार्वभौमिक हैं।

फिल्म के मुख्य किरदार ईवा की कहानी को बताते हुए, निकोलस ने दावा किया कि निर्देशक वेलेंटीना मौरेल नैतिक निर्णय से मुक्त, जीवन की जटिलता का एक ईमानदार चित्र प्रस्तुत करने की कोशिश करती है। निकोलस वोंग ने कहा, "नैतिक निर्णय लिए बिना, निर्देशक इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को ऐसे जटिल रिश्तों में उनकी खुद की स्थिति की जांच करने के लिए लाने की कोशिश करती हैं।"

यह पूछे जाने पर कि यह फिल्म युवा पीढ़ी को क्या संदेश देगी, निकोलस ने कहा कि यह फिल्म प्यार के विभिन्न रंगों और पालन-पोषण के जटिल पहलुओं की पड़ताल करती है। एक अन्य प्रमुख विषय जिसे फिल्म में दिखाया गया है, उन लोगों के साथ पॉवर डायनामिक्स में अंतर से निपटना जिन्हें आप प्यार करते हैं। 

19 वर्षीय नवोदित अभिनेत्री डेनिएला मारिन नवारो की कास्टिंग पर, जिन्होंने मुख्य किरदार 'ईवा' की भूमिका निभाई, निकोलस ने कहा कि उन्हें पटकथा और चरित्र की बहुत गहरी समझ है। उन्होंने कहा, 'यह उसमें स्वाभाविक रूप से आया है। वह बहुत शांत और बुद्धिमान हैं।

सारांश: 

ईवा 16 साल की मजबूत इरादों वाली एक लड़की है, जो अपनी मां, छोटी बहन और उनकी बिल्ली के साथ रहती है। लेकिन वह अलग हो चुके अपने पिता के साथ रहना चाहती है। जब उसके पिता ‘दूसरी किशोरावस्था’ से गुज़र रहे होते हैं, तो वह उनके साथ चिपकी रहती है और किशोर जीवन की कोमलता एवं संवेदनशीलता तथा वयस्क दुनिया की निर्ममता के बीच संतुलन बिठाती है। 

‘आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स’ प्यार और नफरत के बीच की बारीक रेखा को दर्ज करती है। वह भी एक ऐसी दुनिया में, जहां आक्रामकता और रोष महिला यौन जागृति की जटिलताओं के साथ जुड़ते हैं।

 

 

Tags: Hollywood , IFFI Table Talks , 53rd International Film Festival of India , Panaji , Goa , #IFFIWood , 53rd IFFI , I Have Electric Dreams , Nicolas Wong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD