Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

‘गुरुजन’ 15वीं-16वीं सदी के असमिया महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव को एक संगीतमय श्रद्धांजलि है

मुझे ऐसा लगा कि मुझे शंकरदेव के संदेश का प्रचार-प्रसार न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में करने की जरूरत है: निर्देशक सुदीप्तो सेन

Bollywood, IFFI Table Talks, 53rd International Film Festival of India, Panaji, Goa, #IFFIWood, 53rd IFFI, Sankardeva, Gurujana, Srimanta Sankardeva, Sudipto Sen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी, गोवा , 27 Nov 2022

Last updated on: Nov 27, 2022, 00:00 IST

‘गुरुजन 15वीं-16वीं शताब्दी के असमिया महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव को एक संगीतमय श्रद्धांजलि है।’ निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा, ‘असम के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के अन्य हिस्सों के लोग भी शंकरदेव को गुरुजन (बड़े भाई) कहते हैं।’ वह आज गोवा में आईएफएफआई 53 में पीआईबी द्वारा मीडिया और महोत्सव प्रतिनिधियों के साथ आयोजित संवाद में बोल रहे थे।

सुदीप्तो सेन ने कहा कि शंकरदेव न केवल एक भक्ति संत के रूप में, बल्कि एक अभूतपूर्व लेखक और संगीतकार के रूप में भी उभर कर सामने आए। उन्होंने ‘ब्रजवली’ नामक एक नई साहित्यिक भाषा को विकसित करने में भी मदद की।प्रसिद्ध फिल्म निर्माता ने कहा कि उन्होंने महसूस किया कि इस बारे में जागरूकता की भारी कमी है कि यहां तक कि यूरोपीय पुनर्जागरण से कुछ सदी पहले ही हमारे देश में ‘भक्ति’ आंदोलन के रूप में सुधारवादी पुनरुत्थान देखने को मिल गया था।

‘गुरुजन’ बनाने के पीछे की प्रेरणा को साझा करते हुए सुदीप्तो सेन ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगा कि मुझे शंकरदेव के संदेश का प्रचार-प्रसार न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में करने की जरूरत है। मैंने इस गैर-फीचर फिल्म के जरिए उन्हें एक संगीतमय श्रद्धांजलि दी है।’ गोवा में फि‍लहाल जारी 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के भारतीय पैनोरमा खंड के तहत ‘गुरुजन’ दिखाई गई। 

सारांश:

15वीं-16वीं सदी के वैष्णव संत, श्रीमंत शंकरदेव एक धार्मिक नेता और सुयोग्य समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज को जाति व्यवस्था और कठोर धार्मिक प्रथाओं के चंगुल से मुक्त करने के लिए अथक संघर्ष किया। अपने स्वभाव से बेहद प्रगतिशील एवं दूरदर्शी, श्रीमंत शंकरदेव भारतवर्ष में एक समतावादी समाज का निर्माण करना चाहते थे। 

फिल्म गुरुजन, जैसाकि उनके अनुयायी उन्हें मानते हैं, में उनकी जीवनी को संगीतमय रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस फिल्म के माध्यम से अक्सर भगवान विष्णु के अवतार के रूप में माने जाने वाले इस महान व्यक्तित्व को समझना एक अनूठा अनुभव है।

कलाकार एवं निर्माण:

निर्देशक: सुदीप्तो सेन

निर्माता: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र

पटकथा: सुदीप्तो सेन, रिया मुखर्जी

छायांकन: आशीष कुमार, शोभिक मल्लिक

संपादन: हिमाद्री शेखर भट्टाचार्य

2022 | अंग्रेजी | रंगीन | 50 मिनट

निर्देशक के बारे में:

सुदीप्तो सेन एक भारतीय फिल्मकार हैं, जो द अदर वेल्थ (1996), द लास्ट मोंक (2007), अखनूर (2007), लखनऊ टाइम्स (2015) और आसमा (2018) जैसी फिल्मों के सफल अंतरराष्ट्रीय सह-निर्माण और विभिन्न फिल्म महोत्सवों में उनको प्रदर्शित करने में संलग्न रहे हैं।

 

Tags: Bollywood , IFFI Table Talks , 53rd International Film Festival of India , Panaji , Goa , #IFFIWood , 53rd IFFI , Sankardeva , Gurujana , Srimanta Sankardeva , Sudipto Sen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD