Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमित शाह पर छाया सत्ता का नशा : असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi, All India Majlis E Ittehadul Muslimeen, AIMIM, AIMIM President, Amit Shah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 26 Nov 2022

Last updated on: Nov 26, 2022, 00:00 IST

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस बयान पर निशाना साधा कि बीजेपी ने 2002 में गुजरात में दंगाइयों को सबक सिखाया। ओवैसी ने कहा, शाह सत्ता के नशे में हैं। हैदराबाद के सांसद ने अमित शाह पर पलटवार करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। 

ओवैसी ने ट्वीट किया, सत्ता के नशे में चूर, भारत के गृह मंत्री ने कहा कि हमने 2002 में सबक सिखाया। एआईएमआईएम नेता ने शाह को याद दिलाते हैं कि सत्ता स्थाई नहीं होती। गुजरात विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे ओवैसी ने लिखा, सत्ता में आने के बाद कुछ लोग भूल जाते हैं कि सत्ता हमेशा किसी के पास नहीं रहती है।

ओवैसी ने इससे पहले जुहापुरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह से पूछा था कि उन्होंने 2002 में क्या सबक सिखाया था। नरोदा पाटिया का सबक? गुलबर्ग का सबक? बेस्ट बेकरी का सबक? बिलकिस बानो का सबक?। अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात में एक चुनावी सभा में कहा था कि बीजेपी ने 2002 में गुजरात के दंगाइयों को सबक सिखाया और राज्य में स्थायी शांति स्थापित की।

ओवैसी ने कहा, मैं गृह मंत्री को बताना चाहता हूं कि आपने 2002 में जो सबक सिखाया था, वह यह था कि बिलकिस बानो के बलात्कारियों को रिहा कर दिया जाएगा। आपने सिखाया कि आप बिलकिस की तीन साल की बेटी के हत्यारों को छोड़ देंगे। आपने हमें यह भी सिखाया कि अहसान जाफरी को मारा जा सकता है। 

आपने गुलबर्ग सोसाइटी का पाठ पढ़ाया, आपने बेस्ट बेकरी का पाठ पढ़ाया, आपके कौन से पाठ हम याद रखेंगे,। उन्होंने कहा, अमित शाह साहब, आपने दिल्ली के सांप्रदायिक दंगों के दौरान क्या सबक सिखाया?

 

Tags: Asaduddin Owaisi , All India Majlis E Ittehadul Muslimeen , AIMIM , AIMIM President , Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD