Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सुपरह्यूमन और अभिनेता के विरोधाभास को मंच पर उद्घाटित करती है रिहर्सल : निर्देशक खुसनोरा रोज़मातोवा

सुपरह्यूमन का सार परिपूर्णता की तलाश है

Hollywood, IFFI Table Talks, 53rd International Film Festival of India, Panaji, Goa, #IFFIWood, 53rd IFFI, Friedrich Nietzsche, Superhuman, Rehearsal, Khusnora Rozmatova
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी, गोवा , 24 Nov 2022

Last updated on: Nov 24, 2022, 00:00 IST

विख्‍यात जर्मन दार्शनिक फ्रेडरिक नीत्शे के अनुसार, सुपरह्यूमन वास्‍तविक लक्ष्‍य होने की जगह, भविष्य में एक आदर्श के तौर पर मनुष्य की निरंतरता है। सूफी दर्शन में भी इसी दर्शन को स्वीकार किया गया है। मनुष्य हमेशा से क्षणिक रहा है, जिस पर पार पाने की आवश्‍यकता है। सुपरह्यूमन का सार परिपूर्णता की तलाश है।

गोवा में 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के इंटरनेशनल पैनोरमा खंड के तहत प्रदर्शित फिल्म 'रिहर्सल' का कथानक इसी मूलभूत दर्शन के इर्द-गिर्द घूमता है।निर्देशक खुसनोरा रोज़मातोवा ने आज "इफ्फी टेबल टॉक्स" को संबोधित करते हुए कहा कि यह फिल्म पूर्व और पश्चिम दोनों के सुपरह्यूमन के दर्शन से प्रेरित है। 

"रिहर्सल" ओरज़ू के माध्यम से सुपरह्यूमन की विलक्षणता को प्रकट करती है, जो थिएटर में काम करता है। उन्होंने कहा, "उनका नाटक एक महापुरुष के जन्म के बारे में बताता है, क्योंकि जब किसी महापुरुष का जन्म होता है, तो लोग उत्पीड़न, पीड़ा से बच जाते हैं और विधाता से एकाकार हो जाते हैं।"

भारतीय सिनेमा के बारे में एक सवाल के जवाब में खुसनोरा ने कहा कि उज्बेकिस्तान में राज कपूर की फिल्मों के गाने काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि उज्बेकिस्तान में ज्यादा महिला फिल्मकार नहीं हैं और अब यह चलन धीरे-धीरे बदल रहा है।53वें इफ्फी में कल इंटरनेशनल पैनोरमा खंड में फिल्म 'रिहर्सल' दिखाई गई।

रिहर्सल- फिल्म के बारे में

मूल शीर्षक: रेपितितिसिया

निर्देशक और पटकथा लेखक: ख़ुसनोरा रोज़मातोवा

निर्माता: रुस्तम दज्मिलोव

डीओपी: इस्लोम रिसोउलोव

संपादक: तैमूर कियासोव

कलाकार : तोहिर सैदोव, एल्मिरा रहीम जोनोवा, ज़रीफ़ा जी'अफ़ुरोवा, मुस्लिमा मुहम्मदी येवा

सारांश

ओरज़ू थिएटर में काम करता है। फिल्म एक दृश्य के साथ शुरू होती है जहां निर्देशक एक पुराने सिनेगॉग में एक धार्मिक कथा, जिसके कारण इब्राहीम ने इस्‍माइल की कुर्बानी दी थी, का जिक्र करते हुए अपने बेटे का खतना करता है। एक नया नाटक एक महापुरुष के जन्म की बात करता है क्योंकि जब किसी महापुरुष का जन्म होता है, तो लोग उत्पीड़न, पीड़ा से बच जाते हैं और विधाता से एकाकार हो जाते हैं।

ओरज़ू नायक है लेकिन यह स्पष्ट है कि महापुरुष के विचार की फिलहाल आवश्यकता नहीं है, क्योंकि लोग अभी उसके लिए तैयार नहीं हैं।

 

Tags: Hollywood , IFFI Table Talks , 53rd International Film Festival of India , Panaji , Goa , #IFFIWood , 53rd IFFI , Friedrich Nietzsche , Superhuman , Rehearsal , Khusnora Rozmatova

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD