Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब से नाता तोडा, रूनी को दु:ख हुआ

Sports News, Football, Football Player, Cristiano Ronaldo, Manchester United, Wayne Rooney
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Nov 2022

Last updated on: Nov 23, 2022, 00:00 IST

पुर्तगाल के करिश्माई फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब से संबंध तोड़ लिया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज फुटबॉलर वेन रूनी ने इस पर दुख जताया है। मंगलवार रात, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की कि रोनाल्डो तत्काल प्रभाव से आपसी समझौते से क्लब छोड़ देंगे।

यह घोषणा तब हुई जब पुर्तगाली स्टार ने इससे पहले कतर में चल रहे फीफा विश्व कप में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना होने से ठीक पहले एक टीवी साक्षात्कार में क्लब और मुख्य कोच एरिक टेन हैग के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। रूनी ने स्पोर्ट्स 18 के वीजा मैच सेंटर के मध्यम से कहा, "मैंने कई बार कहा है कि रोनाल्डो सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। 

इस तरह से उन्हें क्लब को छोड़ते हुए देखना दुखद है, लेकिन मुझे लगता है कि जब सभी ने पियर्स मॉर्गन के साथ किए गए साक्षात्कार को देखा तब यह फैसला लिया गया होगा क्योंकि रोनाल्डो ने कोच के खिलाफ एक टिप्पणी की थी इसलिए मुझे लगता है कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं होगा।"

रोनाल्डो ने अगस्त 2021 में क्लब को ज्वाइन किया था, साथ ही उन्होंने पिछले सीजन 24 गोल किए। उन्होंने कहा था कि क्लब द्वारा उन्हें टीम से बाहर करने की कोशिश की गई थी, जहां उन्होंने 'विश्वासघात' महसूस किया और कहा था कि उनके मन में यूनाइटेड मैनेजर एरिक टेन हैग के लिए कोई सम्मान नहीं है क्योंकि वह मेरे लिए सम्मान नहीं दिखाते हैं।

रूनी को लगा कि कतर में अच्छा टूर्नामेंट होने पर टीमें रोनाल्डो को साइन करना चाहेंगी। रोनाल्डो के पास 117 अंतरराष्ट्रीय गोल हैं और शोपीस इवेंट की अपनी पांचवीं उपस्थिति में गुरुवार को घाना के खिलाफ शुरू होने वाले टीम के अभियान में पुर्तगाल की कप्तानी करेंगे।

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , Cristiano Ronaldo , Manchester United , Wayne Rooney

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD