Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

यमुना एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फटने से एक की मौत, पांच घायल

Hadsa India, Hadsa, Yamuna Expressway, Accident, Road Accident, Tire Burst, Tire Burst Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 23 Nov 2022

Last updated on: Nov 23, 2022, 00:00 IST

यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को जेवर टोल प्लाजा के समीप टायर फटने से एक ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत व दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। कार नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि टप्पल थाना क्षेत्र के गांव सालपुर के रहने वाले राजेश नोएडा में रहते हैं। 

मंगलवार को वह अपने पुत्र राजकुमार व पुत्र वधु पुष्पा, ममता व गोविंद सिंह के साथ ईको कार से नोएडा से मथुरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार जेवर टोल प्लाजा के समीप 36 किमी माइल स्टोन के नजदीक पहुंची, तो अचानक कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर घायल हो गए, जबकि कार चालक रामनिवास को मामूली चोट आई। 

सूचना पर पहुंचे यमुना एक्सप्रेस वे के राहत एवं बचाव दल ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नोएडा के छिजारसी के रहने वाले गोविंद को मृत घोषित कर दिया। राजेश, राजकुमार, पुष्पा व ममता का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

Tags: Hadsa India , Hadsa , Yamuna Expressway , Accident , Road Accident , Tire Burst , Tire Burst Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD