Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

लियाम लिविंगस्टन ने बीबीएल से नाम वापस लिया

Sports News, Cricket, Liam Livingstone, Liam Livingstone BBL, Big Bash League, Melbourne Renegades
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 22 Nov 2022

Last updated on: Nov 22, 2022, 00:00 IST

बिग बैश लीग (बीबीएल) के नए संस्करण को शुरू होने में दो सप्ताह का समय रह गया है और उस समय टूर्नामेंट के ओवरसीज ड्राफ्ट में नंबर एक खिलाड़ी इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है, क्योंकि उनका अंतर्राष्ट्रीय कार्य प्रबंधन अधिक बढ़ गया है। 

अगस्त में मेलबर्न रेनेगेड्स ने सबसे पहले खिलाड़ी के तौर पर लिविंगस्टन को खरीदा था। इससे पहले लिविंगस्टन के बीबीएल के पहले हाफ में शुरूआती आठ मैचों में खेलने की उम्मीद थी और उसके बाद वह जनवरी में एसए20 लीग में खेलते। इसके बाद वह दिसंबर में इंग्लैंड के पाकिस्तान टेस्ट दौरे के लिए टीम में चुने गए। 

रेनेगेड्स ने इसके बाद आंद्रे रसेल को चार मैच के करार के साथ टीम में शामिल किया, इस उम्मीद में कि पाकिस्तान दौरे के बाद और एसए20 से पहले वह कुछ मैचों में बीबीएल में शामिल हो सकते हैं। लेकिन लिविंगस्टन ने पूरे बीबीएल सत्र से नाम वापस ले लिया है, जिससे अब लीग में कोई प्लैटिनम खिलाड़ी नहीं बचा है, क्योंकि डेविड विली ने भी टूर्नामेंट से पहले ही नाम वापस ले लिया था। 

रेनेगेड्स के जनरल मैनेजर जेम्स रॉसनगार्टन ने कहा, "हम बेहद ही निराश है कि इस बार हमारी टीम के साथ लियाम नहीं होंगे, लेकिन हम उनके फैसले को समझते हैं। लियाम एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं और इसी वजह से हमने ड्राफ्ट में उन्हें सबसे पहले चुना था लेकिन उनका अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम बदल गया और हम उनको टेस्ट डेब्यू के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"

हम जानते हैं कि लियाम हमारे प्रमुख कोच डेविड सेकर के साथ काम करते रहेंगे और हमारे क्लब के लिए खेलेंगे। उम्मीद है कि वह आने वाले सीजनों में हमारे लिए खेलते दिखेंगे।"हम लियाम के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं और इससे पहले रेनेगेड्स के लिए एक बेहतर प्लान बनाने का मौका मिला है।

हमने चार मैच के लिए आंद्रे रसेल को लिया है और हम जानते हैं कि उनमें क्या काबिलियत है।" यह खबर तब आई है जब पर्थ स्कॉचर्स के ओवरसीज साइनिंग लॉरी एवंस इस साल हंड्रेड में एंटी डोपिंग टेस्ट के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ लेने के पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद क्लब ने उनके साथ करार समाप्त कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ग्लेन मैक्सवेल भी पैर में फ्ऱैक्चर होने के कारण इस साल बीबीएल में नहीं खेलेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Liam Livingstone , Liam Livingstone BBL , Big Bash League , Melbourne Renegades

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD