Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

गाजियाबाद में जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या

Crime News, Crime News India, Birthday Party Shoot, Ghaziabad, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजियाबाद , 21 Nov 2022

Last updated on: Nov 21, 2022, 00:00 IST

गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में जन्मदिन की पार्टी मनाने गए एक युवक की रविवार रात ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मोदीनगर इंद्रा पुरी तिबाड़ा रोड के पास की है। गाजियाबाद के मोदीनगर इंद्रा पुरी तिबड़ा रोड पर रहने वाले दीपक पासी नाम के व्यक्ति की रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ मोनिका नाम की एक लड़की की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। दीपक की इस दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद विवाद बढ गया। दूसरे पक्ष ने दीपक और उसके साथियों पर पथराव कर दिया और फिर अंधाधुन्ध गोलिया चला दी। 

एसपी देहात इराज रजा ने बताया कि दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के पास खाली पड़े प्लाट में रात के समय मोनिका नाम की एक लड़की की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। जहां पर मौजूद कुछ और लोगों से दीपक का विवाद हो गया। दूसरे पक्ष ने पहले पथराव किया फिर उसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

जिसमें 1 गोली दीपक की पीठ में जा लगी और वह भागते हुए जमीन पर गिर गया। फिर हमलावरों ने दीपक के सिर में एक और गोली दाग दी। जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक का एक दोस्त सिर में चोट लगने से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है।

 

 

Tags: Crime News , Crime News India , Birthday Party Shoot , Ghaziabad , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD