Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

बटाला कस्बे के लिए जल सप्लाई प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए 13.09 करोड़ रुपए ख़र्च किये जा रहे हैं : डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें प्रदान करने के लिए लगातार प्रयत्नशील है

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 18 Nov 2022

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें देने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। इस दिशा में काम करते हुए, पंजाब सरकार की तरफ से बटाला शहर की जल सप्लाई प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए 13.09 करोड़ रुपए ख़र्च किये जा रहे हैं। इस प्रोजैक्ट का काम प्रगति अधीन है। 

इस प्रोजैक्ट के काम का जायज़ा लेने के उपरांत स्थानीय निकाय मंत्री डा. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड के अधिकारियों को इस प्रोजैक्ट को तेज़ी से मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि इस जल सप्लाई प्रोजैक्ट के अंतर्गत बटाला शहर के लिए 7 नये ट्यूबवैल बनाऐ जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र कवर किया जा रहा है। 

डॉ. निज्जर ने बताया कि इसके इलावा इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत अलग-अलग आकार की वाटर सप्लाई लाईनें बिछाने का काम भी किया जा रहा है, जिसका शहर की बड़ी आबादी को लाभ होगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मैन डेरा बाबा नानक रोड, मान नगर, डम्बीवाल, हसनपुरा, पुंडेर, मुर्ग़ी मोहल्ला, शुकरपुरा, सुंदर नगर, मैन अलीवाल रोड, कच्चाकोट तेलियांवाल, जुझार नगर, जवाहर नगर, खातिब, अल्लोवाल गाँव, अमृतसर रोड, धीर रोड, जालंधर बाय पास रोड को कवर किया जायेगा। 

इसके इलावा अरमान रिजोर्ट के साथ लगते इलाके, मलावे की कोठी, बोदे दी खुई, मैन जालंधर रोड, नवरूप नगर, नारायण नगर, गुरू नानक कालेज का पिछला हिस्सा, गुरू नानक अकैडमी का पिछला हिस्सा, श्री हरगोबिन्दपुर रोड, काहनूवान रोड के साथ लगते इलाके, झाड़ियांवाल, प्रेम नगर, शांति नगर, बसंत नगर, प्रीत नगर, माडल टाऊन, काला नंगल रोड, दसमेश नगर, करतार नगर आदि इलाके बटाला टाऊन जल सप्लाई प्रोजैक्ट के अंतर्गत कवर किये जाएंगे। 

मंत्री ने पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड के अधिकारियों को बटाला शहर के जल सप्लाई प्रोजैक्ट को जल्द मुकम्मल करने और काम की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं। 

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD