Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

हार्दिक पांड्या की कप्तानी के मुरीद हैं लक्ष्मण

 Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, VVS Laxman, India, New Zealand, India Vs New Zealand, T20I Series, Hardik Pandya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वेलिंग्टन , 17 Nov 2022

Last updated on: Nov 17, 2022, 00:00 IST

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के कोच की भूमिका अदा कर रहे वीवीएस लक्ष्मण कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी के मुरीद बन चुके हैं। लक्ष्मण का मानना है कि हार्दिक एक शानदार लीडर हैं और उनका काम करने का तरीका अनुकरणीय है। लक्ष्मण कार्तिक के साथ इसी साल में आयरलैंड के दौरे पर काम कर चुके हैं और उन्होंने उनकी कप्तानी की तारीफ की है। 

इस साल के आईपीएल में हार्दिक ने नई टीम गुजरात टाइटंस को खिताब दिलवाया और अपनी सूझबूझ भरी कप्तानी से सबको प्रभावित किया। अगला टी20 विश्व कप 2024 में खेला जाएगा और ऐसे में टी20 प्रारूप की कप्तानी हार्दिक को दिलाने पर काफी लोगों में चर्चा छिड़ उठी है। 

लक्ष्मण ने पहले टी20 की पूर्वसंध्या पर गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक के बारे में पूछे जाने पर कहा, "वह एक जबरदस्त कप्तान हैं। हमने देखा उन्होंने गुजरात के साथ क्या किया। आईपीएल जैसे बड़े मंच पर पहली बार कप्तानी करते हुए एक टीम को जीत दिलवाना कोई छोटी बात नहीं है। 

मैंने उनके साथ आयरलैंड सीरीज में समय बिताया है। वह रणनीतिक तौर पर मजबूत तो हैं ही, साथ में स्वभाव से शांत और स्थिर हैं जो कप्तानी के लिए अनिवार्य है। ऊंचे स्तर के क्रिकेट में कई बार आप पर जबरदस्त दबाव बनेगा और ऐसे में नेतृत्वकर्ता का स्थिर रहना सबसे जरूरी है।"

उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा उनकी ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी और उनकी कार्य प्रणाली शानदार हैं। वह एक खिलाड़ियों के कप्तान हैं। कोई भी खिलाड़ी उनके पास आकर खुलकर बात कर सकता है। वह मिसाल से फील्ड पर और उसके बाहर लीड करते हैं और मुझे यह बात बहुत पसंद है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , VVS Laxman , India , New Zealand , India Vs New Zealand , T20I Series , Hardik Pandya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD