Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

केंद्रीय स्कीमों का लोगों तक पहुंचाया जाए अधिक से अधिक लाभ : सोम प्रकाश

केंद्रीय राज्य मंत्री ने जिले के अलग-अलग विभागों के साथ बैठक कर केंद्रीय योजनाओं का लिया जायजा

Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 16 Nov 2022

Last updated on: Nov 16, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश ने कहा कि जिले में लोगों तक अधिक से अधिक केंद्रीय स्कीमों का लाभ पहुंचाया जाए और किसी भी योग्य व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से वंचित न रहने दिया जाए। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में केंद्रीय योजनाओं का जायजा लेने के दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उनके साथ विधायक मुकेरियां श्री जंगी लाल महाजन, डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्रीमती दलजीत कौर भी मौजूद थे।केंद्रीय राज्य मंत्री ने अलग-अलग योजनाओं का जायजा लेते हुए कहा कि शुरु  किए गए विकाय कार्य जल्दी संपन्न किए जाएं व जो कार्य अभी शुरु  नहीं हुए, उनकी भी जल्द शुरु आत की जाए, ताकि लोगों को योजनाओं का समय पर लाभ दिया जा सके। 

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से शुरु  की गई अलग-अलग योजनाओं को सुचारु  ढंग से लागू किया जाए, ताकि योग्य व्यक्ति इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने एम.पी. लैड स्कीम के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि शुरु  किए गए कार्य जल्द मुकम्मल किए जाएं।

बैठक के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने मगनरेगा, सरकारी मैडिकल कालेज होशियारपुर, जल जीवन मिशन, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधान मंत्री सडक़ योजना, अमरु त योजना, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधान मंत्री उज्जवल योजना, प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना आदि का भी जायजा लिया।

डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने केंद्रीय राज्य मंत्री को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिले में अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत शुरु  किए गए विकास कार्य जल्द मुकम्मल करवाए जाएंगे। इसके अलावा केंद्र व पंजाब सरकार की सभी योजनाओं को जिले में सुचारु  ढंग से लागू करने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जा रही है और इन योजनाओं का संबंधित विभागों से लगातार रिव्यू भी किया जा रहा है। 

उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि जन कल्याण योजनाओं से कोई भी व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को शुरु  किए गए विकास कार्य निर्धारित समय पर पूरे करने के लिए कहा। इस अवसर पर एस.पी(मुख्यालय) श्रीमती मंजीत कौर, सहायक कमिश्नर(सामान्य) श्री व्योम भारद्वाज, जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर श्री शिव सूद, विजय पठानिया, पार्षद सुरिंदर भट्टी के अलावा अलग-अलग विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

                                   

 

Tags: Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD