Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

पटियाला मीडिया क्लब ने मनाया राष्ट्रीय प्रैस दिवस , पंजाब सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए वचनबद्ध : हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय प्रैस दिवस पर पत्रकार भाईचारे को दी बधाई , पारदर्शी प्रशासन देने में मीडिया का योगदान अहम: डिप्टी कमिश्नर

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, National Press Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 16 Nov 2022

Last updated on: Nov 16, 2022, 00:00 IST

पंजाब के वित्त, योजना और कराधान एवं आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और राज्य सरकार द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्थम्भ की मज़बूती के लिए हरेक संभव प्रयास किया जा रहा है। स. चीमा आज राष्ट्रीय प्रैस दिवस के मौके पर पटियाला मीडिया क्लब द्वारा करवाए समागम और खूनदान कैंप में बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुँचे हुए थे।  

हरपाल सिंह चीमा ने पत्रकार भाईचारे को राष्ट्रीय प्रैस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रिंट और इलैक्ट्रॉनिक्स मीडिया जब ज़मीनी स्तर पर जाकर रिपोर्टिंग करता है तो लोगों के मसले उजागर होते हैं। उन्होंने कहा कि मज़बूत लोकतंत्र में मीडिया का अहम रोल होता है, क्योंकि सरकार की नीतियों और खामियों को आम लोगों तक पहुँचाकर लोक राय बनाने में मीडिया बड़ी भूमिका निभाता है। 

उन्होंने कहा कि सरकार और आम लोगों में मीडिया एक कड़ी है जिसके स्वरूप छोटी से छोटी घटना सरकार तक पहुँचती है।कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर पटियाला मीडिया क्लब द्वारा पत्रकार भाईचारे के कल्याण के लिए रखी गई माँगों बाबत भरोसा दिया कि पत्रकारों की माँगों पर ग़ौर करके इनको लागू करने के लिए हर संभव कदम उठाया जायेगा।  

 इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी राष्ट्रीय प्रैस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज को सतर्क रखने में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने इस मौके पर एक कविता के द्वारा नाज़ी दौर का जि़क्र भी किया और कहा कि इसके गहरे अर्थों को ध्यान में रखते हुए पत्रकारिता की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शी प्रशासन देने में मीडिया का अहम योगदान होता है।  

 समागम के दौरान एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने कहा कि पत्रकारों से सम्बन्धित किसी भी समस्या को पहल के आधार पर हल किया जायेगा। उन्होंने कहा प्रैस लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है और प्रैस की आज़ादी ही इसकी विलक्षणता है। इससे पहले पटियाला मीडिया क्लब के प्रधान स. नवदीप ढींगरा ने वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, एस.एस.पी. वरुण शर्मा, एस.डी.एम. पटियाला डॉ. इसमीत विजय सिंह का स्वागत किया और सीनियर पत्रकार श्री राणा रणधीर ने पटियाला मीडिया क्लब की गतिविधियों संबंधी अवगत करवाया। 

इस मौके पर क्लब के वाइस प्रधान करम प्रकाश ने राष्ट्रीय प्रैस दिवस के महत्व सम्बन्धी जानकारी दी और क्लब और सीनियर मैंबर गुरविन्दर सिंह औलख ने पत्रकार भाईचारे की कुछ अहम माँगों से मुख्य मेहमान को अवगत करवाया। इस मौके पर सरकारी राजिन्दरा अस्पताल द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में सरकारी स्टेट कॉलेज, शहीद भगत सिंह क्लब, सरबत फाउंडेशन, फिजिकल कॉलेज द्वारा आए वॉलंटियरों समेत बड़ी संख्या में पत्रकारों ने कैंप के दौरान रक्तदान किया। 

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया और पटियाला मीडिया क्लब द्वारा मुख्य मेहमान और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान सीनियर मैंबर गगनदीप सिंह आहूजा ने कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, समूह पत्रकारों और अन्य शख्सियतों का धन्यवाद किया। मंच संचालन क्लब के चेयरमैन सरबजीत सिंह भंगू ने बखूबी किया।  

 इस मौके पर क्लब के मैंबर जसविन्दर सिंह दाखा, जसपाल सिंह ढिल्लों, गुरप्रीत सिंह च_ा, परमीत सिंह, रवेल सिंह भिंडर, कुलबीर सिंह, कंवरइन्दर सिंह, करम प्रकाश, राजेश सच्चर, अनु अलबर्ट, सुशांक, अजय शर्मा, परगट सिंह, लखविन्दर सिंह, गुरविन्दर सिंह औलख, धरमिन्दर सिंह सिद्धू, मनदीप सिंह खरौड़, वरुण सैनी, गुलशन शर्मा, हरमीत सोढी, राम सरूप पंजोला, पूर्व डी.पी.आर.ओ. सुरजीत सिंह दुक्खी और कुलजीत सिंह समेत क्लब के समूह अधिकारी और अन्य पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , National Press Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD