Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

ब्राजील, फ्रांस, इंग्लैंड फीफा विश्व कप के प्रबल दावेदार : लियोनल मैसी

Sports News, Football, Football Player, Brazil, France, England, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup in Qatar, FIFA World Cup 2022 in Qatar, Lionel Messi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियो डी जेनेरो , 16 Nov 2022

Last updated on: Nov 16, 2022, 00:00 IST

कतर में फीफा विश्व कप खिताब के 36 साल के सूखे को खत्म करने के लिए अर्जेंटीना की उम्मीदों में सबसे बड़ी बाधा तीन देश (ब्राजील, फ्रांस और इंग्लैंड) बन सकते हैं। दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (कॉनमेबॉल) के साथ एक साक्षात्कार में अर्जेंटीना के लियोनल मैसी ने कहा, "जब भी हम दावेदार टीम के बारे में चर्चा करते हैं, तो हमारे सामने एक ही टीम का नजरिया रहता है।"

अगर कुछ टीमों के शीर्ष पर पहुंचने की उम्मीद करें, तो, ब्राजील, फ्रांस और इंग्लैंड बाकी टीमों से बेहतर हैं। लेकिन विश्व कप इतना कठिन और इतना जटिल है कि कुछ भी हो सकता है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व में दो बार चैंपियन रह चुकी अर्जेंटीना की टीम 22 नवंबर को सऊदी अरब के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी और ग्रुप सी में मैक्सिको और पोलैंड से भी भिड़ेगी। 

मैसी अपना पांचवां और आखिरी विश्व कप खेलेंगे, जो जर्मनी में 2006 के टूर्नामेंट में पहली बार फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर दिखाई दिए थे। 35 वर्षीय पेरिस सेंट-जर्मेन के फॉरवर्ड ने कहा, "हमारे पास टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं, जो विश्वकप खेलने के लिए काफी उत्साहित है।"

जुवेंटस राइट-बैक डेनिलो ने भी कहा है कि ब्राजील इस तथ्य को नहीं छुपा सकता है कि वे फीफा विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं। पांच बार की विश्व चैम्पियन टीम ग्रुप जी में स्विटजरलैंड और कैमरून से भिड़ने से पहले 24 नवंबर को सर्बिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। 

डेनिलो ने ट्यूरिन में ब्राजील के पूर्व-विश्व कप प्रशिक्षण शिविर के दौरान संवाददाताओं से कहा, "टीम पूरी तरह तैयार है। खिलाड़ी पूरे जोश से भरे हुए हैं।"ब्राजील ने 14 जीत, तीन ड्रॉ के साथ दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में शीर्ष स्थान हासिल करके फुटबॉल के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नार्मेंट में सीधा स्थान हासिल किया। 

डेनिलो ने कहा, उन्हें और उनके साथियों को गर्व और जिम्मेदारी का अहसास है क्योंकि वे अपने देश में 200 मिलियन से अधिक फुटबॉल प्रशंसकों के प्रिय हैं। डैनिलो ने आगे कहा, "हमारे पास महत्वपूर्ण फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के लिए खेलते हैं। जब हम राष्ट्रीय टीम की टीशर्ट पहनकर मैदान पर जाते हैं, तो खिलाड़ी हमेशा टीम की जीत के लिए आगे अपना कदम बढ़ाते हैं।"

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , Brazil , France , England , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2022 , FIFA World Cup in Qatar , FIFA World Cup 2022 in Qatar , Lionel Messi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD