Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का करेंगे नेतृत्व : केएस विश्वनाथन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2023, IPL 2023, Chennai Super Kings, CSK, KS Viswanathan, Mahendra Singh Dhoni, MS Dhoni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 16 Nov 2022

Last updated on: Nov 16, 2022, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ केएस विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी टी20 टूर्नामेंट के 2023 सीजन में टीम का नेतृत्व करेंगे। विश्वनाथन ने सीएसके टीवी को बताया कि उन्हें विश्वास है कि धोनी के नेतृत्व में टीम आगामी सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेगी। 

2023 आईपीएल से पहले सीएसके के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की घोषणा करने के एक दिन बाद विश्वनाथन ने कहा, "हर कोई जानता है कि एमएस धोनी टीम का नेतृत्व करने जा रहे हैं और वह टीम के लिए अपना शानदार योगदान देंगे।"सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने, क्रिस जॉर्डन, एन. जगदीसन, सी. हरि निशांत, के. भगत वर्मा, के.एम. आसिफ और रॉबिन उथप्पा को रिलीज कर दिया है, जिन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी है। 

विश्वनाथन ने कहा कि सीएसके के कई विजयी अभियानों का हिस्सा रहे खिलाड़ियों को रिलीज करना कठिन है, फ्रें चाइजी खिलाड़ियों के साथ बहुत भावुक हैं। विश्वनाथन ने कहा, "जहां तक रिटेन करने का सवाल है तो यह एक बहुत ही कठिन निर्णय है। जैसा कि आप जानते हैं कि सीएसके अपने खिलाड़ियों के साथ बहुत भावुक रहा है और वे भी फ्रेंचाइजी के लिए इतना अच्छा योगदान दे रहे हैं। 

हमारे लिए रिलीज करते समय फैसला करना बहुत मुश्किल हो जाता है।"उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि दो लंबे वर्षों के बाद, सीएसके को आखिरकार अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलने का मौका मिलेगा। सीएसके ने 2021 में संयुक्त अरब अमीरात में अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता, इस साल उन्हें 10-टीम टूर्नामेंट में चार जीत और 10 हार के साथ नौवां स्थान मिला।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2023 , IPL 2023 , Chennai Super Kings , CSK , KS Viswanathan , Mahendra Singh Dhoni , MS Dhoni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD