Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पंजाब की मान सरकार हर वर्ग के कल्याण और जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए पूरी तरह है प्रतिबद्ध

वर्करों की न्यूनतम मेहनताना समय पर अदा करने और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं: लाल चंद कटारूचक्क

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Nov 2022

Last updated on: Nov 15, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए विशेष रूप से प्रयास कर रही है और उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के अंतर्गत वर्करों का मेहनताना समय पर अदा करने और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के मुद्दों सम्बन्धी किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।  

यह विचार राज्य के वन एवं वन्य जीव सुरक्षा मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने मोहाली के सैक्टर 68 में स्थित फोरैस्ट कॉम्पलैक्स में जंगलात वर्कर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए प्रकट किए।इस मौके पर विभिन्न मुद्दों सम्बन्धी स्पष्ट रूख अपनाते हुए मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को हिदायतें दीं कि सीनियारता सूची तैयार करने में पारदर्शिता इस्तेमाल की जाए और जहाँ तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत रुकीं तनख्वाहों का सम्बन्ध है तो उन्होंने आश्वासन दिया कि इस सम्बन्धी जल्द से जल्द रचनात्मक कार्यवाही की जाएगी और यह निर्देश भी दिए कि भविष्य में वर्करों की तनख्वाहें समय पर जारी की जाएँ। 

न्यूनतम मेहनताने के बकाए सम्बन्धी उन्होंने आश्वासन दिया कि इस सम्बन्धी सहानुभूतिपूर्वक विचार कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।मंत्री ने आगे कहा कि जहाँ तक 5 साल तक के तजुर्बे वाले वर्करों को स्किल्ड, 3 साल वालों को सेमी-स्किल्ड और 3 साल से कम तजुर्बे वालों को अन-स्किल्ड श्रेणी में रखे जाने का सवाल है,तो यह प्रस्ताव श्रम विभाग को जल्द ही भेजा जाएगा। 

एक अन्य अहम मुद्दे सम्बन्धी मंत्री ने कहा कि 50 साल से ज़्यादा उम्र के वर्करों को जहाँ तक तरक्की के लिए टाइप टैस्ट में छूट देने का सवाल है तो इस सम्बन्धी मामला सम्बन्धित विभाग के समक्ष उठाया जाएगा।इस मौके पर श्री कटारूचक्क ने यूनियन के सदस्यों को आह्वान किया कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए और राज्य भर में लगाए गए पौधों की अच्छी तरह से देखभाल की जाए, जिससे पंजाब में अधिक से अधिक क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जा सके। 

उन्होंने यह भी कहा कि फगवाड़ा-चंडीगढ़ सडक़ का इसी योजना के अंतर्गत सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि उपरोक्त फ़ैसलों को लागू करने सम्बन्धी दिए गए दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से कार्यवाही अमल में लाई जाए।इस मौके पर यूनियन द्वारा पुरानी पैंशन स्कीम लागू करने सम्बन्धी राज्य सरकार के फ़ैसले की सराहना भी की गई। इस मौके पर प्रमुख मुख्य वनपाल आर.के. मिश्रा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD