Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

जी20 शिखर सम्मेलन में बोले पीएम नरेंद्र मोदी, 'नयी विश्व व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी हम पर'

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, G20, G20 Indonesia Working Session, G20 Indonesia 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Nov 2022

Last updated on: Nov 15, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दुनिया में सामूहिक शांति, सद्भाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया। बाली में जी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, कोविड के बाद के लिए एक नई विश्व व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है। 

शांति, सद्भाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और सामूहिक संकल्प दिखाना समय की मांग है। भारत में होने वाली अगली जी20 बैठक का जिक्र करते हुए, प्रधानमंत्री ने आगे कहा, मुझे विश्वास है कि जब जी20 देश बुद्ध और गांधी की पवित्र भूमि पर मिलेंगे, तो हम दुनिया को शांति का एक मजबूत संदेश देने के लिए सहमत होंगे। 

यूक्रेन संघर्ष का जिक्र करते हुए मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया को संघर्षविराम सुनिश्चित करने और कूटनीति की ओर लौटने का रास्ता खोजना होगा। दूसरे विश्व युद्ध और उसके द्वारा हुई तबाही का उदाहरण देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व नेताओं ने तब शांति सुनिश्चित करने के लिए गंभीर प्रयास किए थे और अब हमारी बारी है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला चरमरा गई है, जिसके कारण वैश्विक स्तर पर आवश्यक वस्तुओं का संकट पैदा हो गया है। मोदी ने बाली में अपने संबोधन में कहा, आज की उर्वरक कमी कल का खाद्य संकट है, जिसका समाधान दुनिया के पास नहीं होगा।

हमें खाद और खाद्यान्न दोनों की आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने के लिए एक आपसी समझौता करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 2030 तक, हमारी आधी बिजली नवीकरणीय स्रोतों से उत्पन्न होगी। इसलिए समयबद्ध और किफायती वित्त और विकासशील देशों को प्रौद्योगिकी की सतत आपूर्ति समावेशी ऊर्जा परिवर्तन के लिए आवश्यक है।

भारत की ऊर्जा-सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, मोदी ने कहा कि यह वैश्विक विकास के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने कहा, हमें ऊर्जा की आपूर्ति पर किसी भी प्रतिबंध की अनुमति नहीं देनी चाहिए और ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , G20 , G20 Indonesia Working Session , G20 Indonesia 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD