Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

नितिन गडकरी ने बिहार के रोहतास में सोन नदी पर पंडुका के पास 1.5 किलोमीटर लंबे 2-लेन वाले एलिवेटेड पुल का शिलान्यास किया

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport & Highways
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतास(बिहार) , 14 Nov 2022

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने बिहार के रोहतास में सोन नदी पर पंडुका के पास बनने वाले 1.5 किलोमीटर लंबे 2-लेन के एलिवेटेड आर.सी.सी. पुल का शिलान्यास किया। इसके निर्माण पर 210 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है। इस पुल का शिलान्यास आज उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव, बिहार भाजपा अध्यक्ष श्री संजय जायसवाल, सांसद श्री छेदी पासवान, श्री विष्णु दयाल राम, बिहार सरकार के मंत्रियों तथा सांसदों एवं विधायकों और अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर श्री गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि इस पुल के निर्माण से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और राष्ट्रीय राजमार्ग- 39 सीधे जुड़ जाएंगे। पुल के बनने के बाद बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच यातायात का आवागमन सुगम बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रोहतास जिले के पंडुका तथा झारखंड के गढ़वा जिले से श्रीनगर पहुंचने के लिए 150 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, और एलिवेटेड पुल के निर्माण से इस यात्रा समय में क़रीब चार घंटे की बचत होगी। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब पुल की मदद से डेहरी पुल पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा और औरंगाबाद तथा सासाराम जैसे शहरों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सकेगी।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि पंडुका क्षेत्र में इस पुल के बनने से आस-पास के क्षेत्रों व राज्यों के औद्योगिक तथा कृषि और डेयरी उत्पादों के बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि इससे समय और ईंधन की भी बचत होगी।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport & Highways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD