Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टी20 विश्व कप: कोच राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड से 10 विकेट से हार के बाद भावुक रोहित शर्मा को सांत्वना दी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Rahul Dravid, Rohit Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एडिलेड , 10 Nov 2022

Last updated on: Nov 10, 2022, 00:00 IST

एलेक्स हेल्स और जोस बटलर ने गुरुवार को एडिलेड ओवल में टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को दस विकेट से हराने के लिए शानदार अर्धशतक लगाया। हेल्स ने 47 गेंदों में नाबाद 86 रन बनाए, जबकि बटलर ने 49 गेंदों में नाबाद 80 रनों की पारी खेली और चार ओवर शेष रहते भारत के 168/6 स्कोर का पीछा किया। 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 10 विकेट से हारने के बाद पूरी तरह से निराश दिखे। टी20 वल्र्ड कप पर निगाहों से भारतीय टीम का कप्तान बनाए गए रोहित टी20 वल्र्ड कप से बाहर होने के बाद अकेले बैठे भावुक नजर आए। भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें सांत्वना देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। 

रोहित के साथ बैठे द्रविड़ ने भारत के कप्तान की पीठ पर थपथपाकर सांत्वना दी। एडिलेड ओवल में टेलीविजन कैमरों ने रोहित की भावनाओं को कैद किया। हार के बाद, रोहित शर्मा को लगता है कि गेंद के साथ प्रदर्शन ने उन्हें निराश किया और जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की सलामी जोड़ी को रन का पीछा करने के लिए श्रेय दिया। 

उन्होंने कहा, "यह बहुत निराशाजनक है कि आज हमने कैसा प्रदर्शन किया। मुझे लगा कि हमने अभी भी उस स्कोर को पाने के लिए पिछले छोर पर बहुत अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हम गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ नहीं रहे। यह निश्चित रूप से ऐसा विकेट नहीं था कि कोई टीम आसानी से चेज कर सके। 

लेकिन उन्होंने इसे 16 ओवर में ही खत्म कर दिया।"मैच के बाद रोहित ने कहा, "जिस तरह से हमने गेंद से शुरूआत की वह सही नहीं थी। हम थोड़े नर्वस थे, लेकिन आपको सलामी बल्लेबाजों को भी श्रेय देना होगा। उन्होंने वास्तव में अच्छा खेला। जब भुवी ने पहला ओवर फेंका तो वह आज स्विंग हुआ, लेकिन सही क्षेत्रों से स्विंग नहीं मिली।"

रोहित ने कहा कि भारत गेंद से चीजों को चुस्त-दुरुस्त रखना चाह रहा था और इंग्लैंड को छोटी बाउंड्रियों से स्कोर करने को रोकना चाह रहा था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि हेल्स और बटलर ने कभी भी गेंदबाजों को सांस लेने का मौका नहीं दिया, साथ ही हमने मैच में खराब फील्डिंग भी की।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Rahul Dravid , Rohit Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD