Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

टी20 विश्व कप : भारत ने इंग्लैंड को 169 रनों का दिया लक्ष्य, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या ने जड़ा अर्धशतक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Hardik Pandya, Virat Kohli, England Vs India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एडिलेड , 10 Nov 2022

Last updated on: Nov 10, 2022, 00:00 IST

हार्दिक पांड्या (63) और विराट कोहली (50) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर एडिलेड ओवल में गुरुवार को टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 169 रनों का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने तीन विकेट झटके। 

वहीं, क्रिस वॉक्स और आदिल रशीद ने एक-एक विकेट लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत ठीक ठाक रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 38 रन बनाए। इस दौरान, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (5) बिना कमाल किये चलते बने। 

इसके बाद, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 43 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी कर भारत के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस बीच, इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारत के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा, क्योंकि जॉर्डन ने 9वें ओवर में कप्तान रोहित (27) को पवेलियन भेज, भारत को 56 रनों पर दूसरा झटका दिया। 

तीसरे नंबर पर आए सूर्यकुमार ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन वह भी 14 रन बनाकर आदिल के शिकार बन गए। इस तरह भारत का स्कोर 11.2 ओवर में तीन विकेट पर 75 रन था। पांचवें नंबर पर आए हार्दिक पांड्या और कोहली ने 15वें ओवर में भारत को 100 रन पर पहुंचा दिया। 

वहीं, 18वें ओवर में जॉर्डन की लगातार गेंदों पर पांड्या ने छक्का लगाया और उसी ओवर में कोहली ने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन अगली गेंद पर 50 रन बनाकर कैच आउट हो गए, जिससे भारत को 136 रनों पर चौथा झटका लगा। कोहली ने 40 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाये। 

इसके साथ ही उनके और पांड्या के बीच 40 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी समाप्त हो गई। पांड्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिरी ओवर में क्रिस जॉर्डन की गेंदों पर ऋषभ पंत (6) रन आउट के अलावा, पांड्या छक्का और चौका मारकर आखिरी गेंद पर हिट विकेट हो गए, जिससे भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। पांड्या ने चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 33 गेंदों में 63 रन बनाए। अब इंग्लैंड को फाइनल में जाने के लिए 169 रनों की आवश्यकता है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Hardik Pandya , Virat Kohli , England Vs India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD