Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीयूष गोयल ने निर्यात संवर्धन परिषदों तथा उद्योग निकायों के साथ निर्यात पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

वाणिज्य मंत्री ने निर्यात संवर्धन परिषदों से निर्यात वृद्धि की गति बनाये रखने के लिए प्रयास करने की अपील की

 Piyush Goyal, Darshana Jardosh, Darshana Vikram Jardosh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Nov 2022

Last updated on: Nov 07, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में निर्यात संवर्धन परिषदों तथा उद्योग निकायों के साथ निर्यात पर क्षेत्रवार प्रगति की समीक्षा की।केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश, वाणिज्य विभाग के सचिव श्री सुनील बर्तवाल, कपड़ा सचिव सुश्री रचना शाह, निर्यात संवर्धन परिषदों, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि तथा वाणिज्य विभाग, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित थे।

श्री गोयल ने निर्यात संवर्धन परिषदों से निर्यात को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने तथा पिछले वर्ष दर्ज स्वस्थ विकास की गति को बनाये रखने की अपील की।श्री गोयल ने विभिन्न क्षेत्रवार नेताओं से कुछ देशों द्वारा छोड़े गए स्थानों को अपने अधिकार में लाने के वैश्विक व्यापार की बाधाओं को अपने उपयोग में करने के लिए प्रयास करने को कहा। उन्होंने भारतीय उद्योग जगत से राष्ट्रवाद की भावना से तालमेल बिठाने तथा विकास को बढ़ावा देने के लिए एक दूसरे की सहायता करने की अपील की।

श्री गोयल ने उद्योग से निर्यात बाजारों को बनाये रखने के लिए कोशिश करने को कहा, भले ही इसके लिए उन्हें अल्प अवधि चुनौतियों को समायोजित करने के लिए अपने मूल्य निर्धारण संरचना में अस्थायी परिवर्तन करना पड़े। उन्होंने निर्यातकों को कास्टर जैसी अच्छी निर्यात क्षमता वाले अनूठे उत्पादों की खोज करने को प्रोत्साहित किया तथा मंत्रालय के अधिकारियों को इन उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सक्रियतापूर्वक काम करने का निर्देश दिया।

वाणिज्य मंत्री ने भारतीय निर्यात के लिए अवसर के क्षेत्रों का पता लगाने के लिए अधिकारियों को सेक्टरों, कमोडिटी तथा बाजारों के आधार पर निर्यात डाटा का विश्लेषण करने को भी कहा। श्री गोयल ने सरकार के साथ निर्यात संवर्धन परिषदों तथा उद्योग निकायों के बीच संवाद के चैनलों को खोलने की अपील की जिससे कि उनके सामने आने वाले मुद्दों पर गौर किया जा सके और उनका समाधान निकाला जा सके।

वाणिज्य सचिव श्री सुनील बर्तवाल ने समीक्षा बैठक के दौरान उद्घाटन टिप्पणियां दीं और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय द्वारा उठाये गए विभिन्न कदमों की विस्तार से जानकारी दी। विदेश व्यापार महानिदेशक श्री संतोष सारंगी ने नवीनतम निर्यात प्रवृत्तियों तथा संभावनाओं पर एक प्रस्तुति दी।

 

Tags: Piyush Goyal , Darshana Jardosh , Darshana Vikram Jardosh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD