Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आईआईएसईआर, मोहाली में 'रन फॉर यूनिटी' को झंडी दिखाकर रवाना किया

अब तक 2 लाख किलो से अधिक कचरा एकत्र किया जा चुका है: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting, Run for Unity, Sardar Vallabhbhai Patel, Rashtriya Ekta Diwas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 31 Oct 2022

Last updated on: Oct 31, 2022, 00:00 IST

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मनाए जा रहे 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के अवसर पर आज 31 अक्टूबर को माननीय केंद्रीय युवा मामले एवं खेल एवं सूचना मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर आज आईआईएसईआर पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और 'स्वच्छ भारत 2.0' के समापन समारोह अध्यक्षता करते हुए इस परिसर से 'रन फॉर यूनिटी' को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस राष्ट्रीय स्तर के समापन समारोह की शुरुआत सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की एकता और अखंडता में सरदार पटेल का योगदान प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश भर में 75 हजार से अधिक स्थानों पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर के युवा तेजी से भाग ले रहे हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि इस बार के स्वच्छता अभियान को देश के युवाओं का भी अच्छा प्रतिसाद मिला है. नेहरू युवा केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मिलकर स्वच्छता का एक बहुमूल्य इतिहास रचा है। उन्होंने साझा किया, “गांधी जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के बीच हमारा लक्ष्य 100 किलोग्राम कचरा इकट्ठा करना था। हमने मात्र 19 दिनों में इस महान लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

अब तक कुल 2,08,83,704 किलोग्राम कचरा एकत्र किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि इस एकत्रित कचरे में से अब तक 2,04,84,176 किलोग्राम कचरे का विधिवत निपटान किया जा चुका है।इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा 'रन फॉर यूनिटी' को भी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिसमें लगभग 1200 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

स्वच्छ भारत 2.0 समापन समारोह के दौरान मंच पर मौजूद थे श्री अमित तलवार, उपायुक्त, एसएएस नगर, श्री जे गौरीशंकर, निदेशक, आईआईएसईआर, श्री प्रदीप सिंह, रजिस्ट्रार, आईआईएसईआर, श्रीमती हरिंदर कौर, आरडी, एनएसएस, श्री सुरिंदर सैनी, निदेशक, एनवाईकेएस, पंजाब और चंडीगढ़, श्रीमती मधु चौधरी, निदेशक, एनवाईकेएस हरियाणा।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting , Run for Unity , Sardar Vallabhbhai Patel , Rashtriya Ekta Diwas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD