Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

पीयूष गोयल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती के अवसर पर कृषि भवन प्रांगण में 'रन फॉर यूनिटी' में भाग लिया

उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को 'राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ' दिलाई गई

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Run for Unity, Sardar Vallabhbhai Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Oct 2022

Last updated on: Oct 31, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में 31 अक्टूबर 2022 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती मनाने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, वस्त्र और वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज 'रन फॉर यूनिटी' में भाग लिया। यह दौड़ संयुक्त रूप से खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग और उपभोक्ता कार्य विभाग द्वारा आयोजित की गई थी।

श्री पीयूष गोयल ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव श्री सुधांशु पाण्डेय, विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गुजरात मोरबी में हुए दर्दनाक हादसे में हताहत हुए लोगों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा।केंद्रीय मंत्री श्री गोयल ने कृषि भवन परिसर से 'रन फॉर यूनिटी' को झंडी दिखा कर रवाना किया। श्री गोयल ने इससे पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

केंद्रीय मंत्री महोदय ने उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को  'राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिज्ञा' भी दिलाई।इसके बाद श्री गोयाल ने कृषि भवन परिसर से 'रन फॉर यूनिटी' को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान और कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति के नारे भी लगाए गए। 

इस कार्यक्रम में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफ़पीडी), उपभोक्ता कार्य विभाग (डीओसीए) और उनके संबद्ध संगठनों जैसे भारतीय खाद्य निगम (एफ़सीआई), केंद्रीय भांडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के लगभग 450 अधिकारियों / कर्मचारियों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने पहले ही कृषि भवन के विभिन्न प्रमुख स्थानों और इंडिया गेट के रास्ते में कई बैनर लगाए थे, जहां 'रन फॉर यूनिटी' का समापन हुआ था।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Run for Unity , Sardar Vallabhbhai Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD