Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 1,12,46,266 मीट्रिक टन धान की फ़सल की आमद: कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल

कृषि मंत्री ने अनाज मंडी स्लेम टाबरी (नज़दीक जालंधर बाइपास) लुधियाना और समराला में धान की चल रही खरीद का लिया जायज़ा

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

समराला ( लुधियाना) , 31 Oct 2022

पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 1,12,46,266 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है और इस धान में से सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 1,09,61,735 मीट्रिक टन धान की खरीद भी की जा चुकी है और अब तक किसानों को धान की 18,660 करोड़ रुपए की अदायगी भी की जा चुकी है। 

यह जानकारी पंजाब के कृषि मंत्री श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अनाज मंडी स्लेम टाबरी (नज़दीक जालंधर बाइपास) लुधियाना और समराला में धान की चल रही खरीद का जायज़ा लेने के मौके पर दी। इस मौके पर उनके साथ विधायक लुधियाना (पूर्वी) श्री दलजीत सिंह गरेवाल, विधायक लुधियाना (उत्तरी) श्री मदन लाल बग्गा, विधायक साहनेवाल श्री हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक पायल श्री मनविन्दर सिंह ग्यासपुरा और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर खन्ना श्री अमरजीत बैंस भी शामिल थे।  

  कैबिनेट मंत्री श्री धालीवाल ने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसान अपनी फ़सल बेचकर 12 घंटों के अंदर-अंदर अपने घर चला जाता है, जबकि पुरानी सरकारों के समय किसान कई-कई दिन मंडियों में बिता देता था। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों की सुविधा के लिए चल रहे धान के सीजन में धान की निर्विघ्न और सुचारू खरीद को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य सरकार धान के खरीद सीजन के दौरान किसानों की उपज के एक-एक दाने को निर्विघ्न और सुचारू ढंग से खरीदकर उसकी लिफ्टिंग को सुनिश्चित बनाएगी। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा यह सुनिश्चित बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं कि किसानों की फ़सल अनाज मंडियों से तुरंत उठा ली जाए और किसानों को अपनी उपज बेचने के समय पर किसी किस्म की समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों से खरीदे गए धान की अदायगी किसानों के बैंक खातों में 48 घंटों के अंदर-अंदर की जा रही है और धान की ढुलाई और स्टोरेज में भी कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जायेगी।  

  श्री धालीवाल को पराली सम्बन्धी पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार पराली जलाने के मामले कम आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और आर्थिक संकट होने के बावजूद भी हम किसानों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हम तो चाहते थे कि किसानों को 2500 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से पराली न जलाने का मुआवज़ा दिया जाए परन्तु केंद्र की सरकार नहीं मानी। 

उन्होंने कहा कि अगले साल तक पराली की समस्या 85 प्रतिशत तक ठीक हो जायेगी।कृषि मंत्री के सामने किसानों ने डी.ए.पी की खाद और गेहूँ के बीजों की आपूर्ति बढ़ाने की माँग रखी, जिस पर कृषि मंत्री श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि किसानों को डी.ए.पी की खाद और गेहूँ के बीजों की कोई भी किल्लत नहीं आने दी जायेगी।  

इस मौके पर अन्यों के अलावा उप मंडल मैजिस्ट्रेट समराला श्री कुलदीप बावा, मुख्य कृषि अफ़सर डॉ. अमनजीत सिंह, जि़ला खाद्य सप्लाई कंट्रोलर (पूर्वी) श्रीमति शिफाली चोपड़ा, जि़ला मंडी अफ़सर लुधियाना श्री बीर इन्दर सिंह सिद्धू के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी और किसान मौजूद थे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD