Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

टॉम मूडी ने एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के तेज आक्रमण के लिए मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह को चुना

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Mohammed Shami, Bhuvneshwar Kumar, Arshdeep Singh, IND VS PAK, Ind Vs Pak, India Vs Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 21 Oct 2022

Last updated on: Oct 21, 2022, 00:00 IST

जाने-माने कोच और आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह को रविवार को एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने सुपर 12 के शुरूआती मैच में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के रूप में चुना है। 

जबकि भुवनेश्वर और अर्शदीप जुलाई से भारत के मैचों में नियमित रूप से जुड़ते रहे हैं। शमी ने चोटिल जसप्रीत बुमराह के स्थान पर टीम में देर से प्रवेश किया। कोविड-19 संक्रमण के कारण शमी आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 दौरे से चूक गए थे। 

उन्होंने पहले अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम ओवर में तीन विकेट लिए, जिसमें अंतिम दो गेंदों पर लगातार यॉर्कर से बोल्ड करना शामिल है, जिससे भारत ने ब्रिस्बेन में छह रन से अभ्यास मैच जीता था। मूडी ने कहा, "मैं शमी को चुनना चाहूंगा। मैं सिर्फ उनके अनुभव के साथ जाऊंगा। 

जाहिर है कि भुवी और अर्शदीप पहले दो खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि बड़े टूर्नामेंट में, आप बड़े खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं और उनके पास काफी अनुभव है।"मूडी ने कहा, "हालांकि उन्हें गेंदबाजी में कुछ कम ओवर मिल सकते हैं, लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने जो एक ओवर फेंका। 

उसने मैच को पूरी तरह से पलट कर रख दिया।"आगे भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में बात करते हुए, मूडी ने महसूस किया कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को पाकिस्तान के नए गेंदबाजों के खिलाफ पहले छह ओवरों में बल्ले से सावधान रहने की जरूरत है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Mohammed Shami , Bhuvneshwar Kumar , Arshdeep Singh , IND VS PAK , Ind Vs Pak , India Vs Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD