Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केदारनाथ से हिमाचल को संदेश दे रहे पीएम नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Kedarnath, Kedarnath Temple, Rudraprayag, Uttarakhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रुद्रप्रयाग , 21 Oct 2022

Last updated on: Oct 21, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ मंदिर में पूजा सम्पन्न हुई। इस मौके पर पीएम मोदी हिमाचली परिधान में नजर आये। ये परिधान पीएम को चंबा हिमाचल की एक महिला ने गिफ्ट किया था। साथ में हिमाचली टोपी पहने हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ मंदिर के विकास कार्यों का निरिक्षण किया, साथ ही आदि गुरु शांकराचार्य की समाधि स्थल पहुंचकर दर्शन किए। 

पीएम मोदी ने जब केदारनाथ रोप वे का शिलान्यास किया, तो उस वक्त पूरा मंदिर प्रांगण शिव भजनों से गुंजायमान हो उठा। मौके पर राज्यपाल गुरप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, मुख्य सचिव, विधायक शैला रानी रावत, डीएम मयूर दीक्षित, एसपी आयुष अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला, श्रीनाथ, लक्ष्मी नारायण, कुबेर नाथ, मौजूद रहे। 

पीएम मोदी के बद्रीनाथ कार्यक्रम की बात करें तो, चीन सरहद पर बसा भारत का आखिरी गांव माणा पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माणा भी पहुंचेंगे। भगवान बदरीनाथ के दर्शन के बाद वह मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। 

वह हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का शिलान्यास करने के साथ ही माणा गांव के लिए दो डबल लेन सड़कों की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वह सीमांत गांव माणा के लोगों को संबोधित भी करेंगे। माणा गांव के लोगों में मोदी की यात्रा को लेकर खास उत्साह है। केदारनाथ से 11. 20 मिनट पर एमआई -17 से बद्रीनाथ हेलीपेड पहुंचेंगे और 12 बजे भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे। पीएम 12.30 मिनट पर माणा गांव में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 1.45 बजे पीएम हेमकुण्ड रोपवे का शिलान्यास करेंगे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Kedarnath , Kedarnath Temple , Rudraprayag , Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD