Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

पाकिस्तान के खिलाफ मैच एक बड़ा मैच है लेकिन हम खुद को शांत रखना चाहते हैं: रोहित शर्मा

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Ind Vs Pak, India Vs Pakistan, IND VS PAK
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 20 Oct 2022

Last updated on: Oct 20, 2022, 00:00 IST

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है रविवार को मेलबर्न में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उत्साह चरम सीमा पर होगा लेकिन भारत को मनचाहा परिणाम पाने के लिए शांत रहने की जरूरत है। रोहित ने कहा, "हम जानते हैं कि हर बार पाकिस्तान के साथ खेलने पर ऐसा होगा, यह ब्लॉकबस्टर होता है। 

लोग आकर उस माहौल का आनंद लेना चाहते हैं। जाहिर है, वे क्रिकेट का भी लुत्फ उठाना चाहते हैं लेकिन साथ ही स्टेडियम में दर्शकों, यहां तक कि घर से देखने वाले लोगों के लिए जो माहौल है, वह काफी रोमांचक होता है।"भारतीय कप्तान ने आगे कहा, "हम खिलाड़ियों के लिए यह बड़ा मैच है और हम अपने अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। 

साथ ही हम खुद को काफी शांत रखना चाहते हैं और इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं कि हमें व्यक्तिगत रूप से क्या करने की आवश्यकता है। यदि लोग खेल के दौरान खुद को शांत और संयमित रख सकते हैं, तो हमें उम्मीदानुसार परिणाम मिलेगा।"रोहित ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वेबसाइट से कहा कि भारत को अगर टी20 विश्व कप जीतना है तो उसे "कई सारी सही चीजें करनी होगी।" 

साथ ही उनका मानना है कि अभी से नॉकआउट चरण के बारे में सोचना जल्दबाजी होगी। पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित ने कहा, "काफी समय से हमने विश्व कप नहीं जीता है। उद्देश्य और विचारधारा तो विश्व कप जीतने की है लेकिन हम जानते हैं कि वहां तक पहुंचने के लिए हमें बहुत सारी सही चीजें करनी होंगी। 

हम धीरे-धीरे कदम आगे बढ़ाएंगे।"उन्होंने कहा, "हम ज्यादा आगे की नहीं सोच सकते। आप अभी से सेमीफाइनल या फाइनल के बारे में नहीं सोच सकते। आपको बस हर विपक्षी टीम पर ध्यान देना है और उनके विरुद्ध अच्छी तैयारी करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ें।"

पिछले कुछ वर्षों में जीत के प्रबल दावेदारों में से एक होने के बावजूद भारत ने 2011 के बाद से विश्व कप खिताब नहीं जीता है। 2021 के टी20 विश्व कप में तो टीम सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो गई थी। यूएई में खेले गए उस टूर्नामेंट की तरह इस बार भी भारत अपने अभियान की शुरूआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। 

रविवार को मेलबर्न में होने वाले इस मैच के लिए उत्साह चरम सीमा पर होगा लेकिन रोहित की माने तो भारत को मनचाहा परिणाम पाने के लिए शांत रहने की जरूरत है। रोहित ने कहा कि वह विश्व कप में कप्तानी करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्हें यह भी बताया कि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अभ्यास मैचों में परिस्थतियों के अनुकूल होने के बाद खिलाड़ी तैयार हैं। 

उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छा एहसास है, हम (ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्ऱीका के खिलाफ) दो श्रृंखला जीतकर आए हैं लेकिन वह घर पर थी। ऑस्ट्रेलिया एक अलग चुनौती होगी। हमारे लिए परिस्थितियों के अनुकूल होना महत्वपूर्ण था। कुछ खिलाड़ी पहले कभी ऑस्ट्रेलिया नहीं आए थे इसलिए हम परिस्थितियों के अनुकूल होने के लिए यहां थोड़ा जल्दी आना चाहते थे।"

रोहित ने आगे कहा, "हालात चुनौतीपूर्ण होंगे लेकिन यही कारण है कि हम यहां जल्दी आ गए। जहां तक मेरा सवाल है, जब मैं पूरे समूह को देखता हूं, तो वे काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।"

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Ind Vs Pak , India Vs Pakistan , IND VS PAK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD