Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुजरात के लोग 27 सालों से सत्ता पर काबिज़ भाजपा का राजनैतिक किला ध्वस्त करके दिल्ली और पंजाब वाला इतिहास दोहराएंगे : भगवंत मान

हम झाड़ू के साथ देश भर में फैली राजनैतिक गन्दगी साफ़ करेंगे, विरोधी अच्छे दिन लाने का झूठा वायदा करते हैं और हम सच्चे दिन लाने की गारंटी देते हैं

Bhagwant Singh, Himachal Pradesh, Himachal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Himachal, AAP HP, AAP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उंझा ( गुजरात) , 17 Oct 2022

Last updated on: Oct 17, 2022, 00:00 IST

गुजरात में आम आदमी पार्टी के हक में चल रही लहर का ज़िक्र करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि आगामी विधान सभा मतदान में राज्य के आम लोग पिछले 27 सालों से सत्ता पर काबिज़ भाजपा का राजनैतिक किला ध्वस्त करके दिल्ली और पंजाब वाला इतिहास दोहराएंगे।आज यहाँ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ लोगों के सामने होते हुए भगवंत मान ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी 27 सालों से गुजरात में सरकार चला रही है परन्तु यहाँ के लोग शिक्षा और सेहत जैसी आम सहूलतों को तरस रहे हैं। 

मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि अब राज्य की जनता जाग उठी है और आगामी विधान सभा मतदान में भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। इस राज्य में भी दिल्ली और पंजाब की तरह बदलाव की आँधी बह रही है। हम गुजरात समेत देश भर में झाड़ू के साथ राजनैतिक क्षेत्र में फैली गन्दगी साफ़ करेंगे।’’

विरोधी पार्टियों की तरफ से लोगों को दिखाऐ जा रहे झूठे सपनों का ज़िक्र करते हुए भगवंत मान ने कहा, ‘‘हमारे विरोधी अच्छे दिन लाने का झूठा वायदा करते हैं और दिन में सपने दिखाते हैं परन्तु आम आदमी पार्टी सच्चे दिन लाने की गारंटी देती है।’’ समय-समय की सरकारें पाँच वर्षीय योजनाओं की आड़ में लोगों को मूर्ख बनाती रही हैं जबकि हकीकत यह है कि लोग अभी भी मानक शिक्षा और सेहत सहूलतों से वंचित हैं क्योंकि यह लोग कभी भी नहीं चाहते कि गरीब का बच्चा अच्छी शिक्षा हासिल करके तरक्की करे। 

आम लोगों के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार का नारा देते हुए भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में 117 विधान सभा हलकों में से 92 विधायक आम आदमी पार्टी के जीत कर आए हैं जो साधारण घरों के साथ सम्बन्ध रखते हैं। इन 92 विधायकों में से उनके सहित 82 विधायक पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में लोग सेवा के प्रति समर्पण भावना को योग्यता माना जाता है जबकि विरोधी पार्टियों में परिवारवाद और निजता को प्राथमिकता दी जाती है। 

इक्टठ में बड़ी संख्या में शामिल औरतों को संबोधित होते हुये मुख्यमंत्री ने महँगाई की सबसे अधिक मार औरतें पर पड़ी है क्योंकि सभी वस्तुएँ पर टैक्स लगा दिया गया है, यहाँ तक कि परांठों पर भी 18 प्रतिशत जी. एस. टी. लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार इसी रफ़्तार के साथ टैक्स लगाती रही तो वह दिन दूर नहीं जब साँस लेने पर भी टैक्स लग जायेगा। 

पंजाब में आम आदमी सरकार की मिसाली पहलकदमियां गिनाते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली जुलाई से पंजाब सरकार हरेक बिल पर लोगों को 600 यूनिट बिजली मुफ़्त दे रही है। उन्होंने कहा कि इसके नतीजे के तौर पर कुल 72.66 लाख में से लगभग 50 लाख घरों को सितम्बर महीने का बिजली का बिल ज़ीरो आया है, जो कुल संख्या का 68.81 प्रतिशत बनता है। 

भगवंत मान ने कहा कि इसी तरह पिछले छह महीनों में अब तक 20 हज़ार से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ मुहैया करवायी गई हैं और कई विभागों में भर्ती जारी है। उन्होंने कहा कि एक विधायक- एक पैंशन का कानून पंजाब में लागू किया चुका है जिससे अब एक से अधिक बार विधायक चुने जाने पर भी एक पैंशन ही मिलती है। 

शहीद सैनिकों की बेमिसाल बलिदान का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में शहीद सैनिक के देश के प्रति महान योगदान के सम्मान में परिवार को एक करोड़ की राशि और एक मैंबर को सरकारी नौकरी दी जाती है जबकि इससे पहले सिलाई मशीनें ही दी जाती थीं।

 

Tags: Bhagwant Singh , Himachal Pradesh , Himachal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Himachal , AAP HP , AAP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD