Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पाकिस्तान बस में आग लगने से 18 लोगों की मौत

Hadsa World, Hadsa, Pakistan, Jamshoro, Karachi, Fire, Bus Fire
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कराची , 13 Oct 2022

Last updated on: Oct 13, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के जमशोरो जिले में खराब एयर कंडीशनिंग सिस्टम के कारण एक यात्री बस में आग लगने से आठ बच्चों सहित कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि यह घटना उस समय हुई जब बस जिले के नूरीआबाद इलाके में पहुंची। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि आग वाहन के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी के कारण लगी थी। 

यात्री बस कराची से दादू जिले के खैरपुर नाथन शाह इलाके की ओर जा रही थी। पुलिस, बचाव दल और दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, आग पर काबू पाया और पीड़ितों और घायलों को जमशोरो के लियाकत यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ितों में नौ महिलाएं और आठ बच्चे शामिल हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायल गंभीर रूप से जल गए थे और उनकी हालत गंभीर थी। बस में 55 यात्री सवार थे जो खैरपुर नाथन शाह इलाके में स्थित एक ही गांव के थे।

 

Tags: Hadsa World , Hadsa , Pakistan , Jamshoro , Karachi , Fire , Bus Fire

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD