Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

खाद्य मंत्री लाल चंद कटारुचक ने करतारपुर अनाज मंडी का किया दौरा, खरीद प्रबंधो का लिया जायज़ा

किसानों को मंडियों में सुखी फसल लाने की अपील, जालंधर जिले में हुई 124853 मीट्रिक टन धान की खरीद, 208 करोड़ रुपये का भुगतान

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करतारपुर (जालंधर) , 12 Oct 2022

Last updated on: Oct 12, 2022, 00:00 IST

पंजाब के खाद्य आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारुचक ने आज स्थानीय अनाज मंडी का दौरा किया और धान की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया।करतारपुर से विधायक बलकार सिंह और आम आदमी पार्टी नेता जोगिंदर सिंह मान के साथ खाद्य मंत्री ने मंडी में गाँव पत्तडकलां के किसान सुखविंदर सिंह की फसल की खरीद करवाई और कहा कि पंजाब सरकार ने मंडियों में किसानों, आडतियों और मजदूरों की सुविधा के लिए उचित प्रबंध किए है। 

उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में 13.25 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान आ चुका है, जिसकी साथ ही खरीद हो रही है।लाल चंद कटारुचक ने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने का आग्रह करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों की फसलों का अनाज खरीदने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि एक अक्तबूर से राजपुरा में खरीद शुरू करने के बाद वह खरीद प्रक्रिया की समीक्षा के लिए राज्य के विभिन्न मंडियो का दौरा कर रहे हैं ताकि जहां भी कोई समस्या आए उसका तुरंत समाधान किया जा सके।खाद्य मंत्री ने कहा कि जालंधर जिले की मंडियो में सीजन के दौरान करीब 11 लाख मीट्रिक टन धान आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अब तक जिले की मंडियो में 126490 मीट्रिक टन धान आ चुका है, जिसमें से 124853 मीट्रिक टन फसल खरीदी जा चुकी है और खरीदी गई फसल के लिए किसानों को 208 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD