Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गोविंद सिंह ठाकुर ने राउगी गांव और शौर गांव में पशु औषधालय का उद्घाटन किया

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 08 Oct 2022

Last updated on: Oct 08, 2022, 00:00 IST

शिक्षा, भाषा- कला एवं संस्कृति मंत्री श्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज राउगी पंचायत के राउगी का गांव में पशु औषधालय का उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 5 वर्षों के दौरान प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मार्गदर्शन में हमने विधानसभा क्षेत्र में यथासंभव हर क्षेत्र में विकास करने का भरपूर प्रयास किया है।

 उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 10 नई पंचायतें बनाई गई हैं जिसमें की कराडसू पंचायत को तीन पंचायतों में पुनर्गठित किया गया है।तीनों नई पंचायतों के बनने से यहां विभिन्न विकास कार्यों में तेजी आएगी तथा लोगों को पंचायत से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।परोक्त तीन नई पंचायतों के लिए अलग से पटवार वृत्त बनाया गया है।

 उन्होंने कहा कि राउगी  प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत किया गया है।पहले जहां वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं के लिए यहां के बच्चों को 14-15 किलोमीटर दूर सेउबाग पहुंचना पड़ता था, वही अब सोइल में उच्च विद्यालय को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरउन्नत करने से यहां के छात्रों को नजदीक में ही उच्चतर शिक्षा की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि कराड़सू में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोली गई

 है। पॉलिटेक्निक कॉलेज सेउबाग के बनने से यहां के छात्रों को तकनीकी शिक्षा के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़गा। नवोदय स्कूल बादरोल में स्थापित किया गया है, जिससे कि मेधावी छात्रों को सरकार द्वारा मुफ्त में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिल रहा है। सब्जीमंडी बंदरोल में 20 करोड की लागत से विशाल भवन निर्मित किया गया है, जिससे कि यहां के किसानों एवं भगवानों को अपनी फसल बेचने में सुविधा होगी। 

रायसन मोटर वाहन योग्य पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पुल के बन जाने से बड़े वाहनों तथा मालवाहक वाहनों की आवाजाही के लिए रायसन  से लेफ्ट बैंक की तरफ को संभव होगी। इसके साथ ही लुगड़भट्टी से भी इसी प्रकार का बड़ा पुल प्रस्तावित है।

 उन्होंने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली एवं मुफ़्त पानी की सौगात प्रदेश की जनता को दी है। 

महिलाओं के लिए सरकारी बसों में 50% किराए में छूट प्रदान की है। उन्होंने बताया कि देव भूमि कुल्लू में दशहरे के अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का आना अपने आप में एक गौरव की बात है। जिसने देवभूमि की देवपरम्परा की ख्याति पूरे देश में।स्थापित हुई है।उन्होंने कहा कि नगर में तहसील कार्यालय तथा  जलशक्ति विभाग का सब डिवीजन कार्यालय खोला गया है। प्रत्येक महिलामण्डल को ढोलक, हारमोनियम चिमटा व 25 कुर्सियां दी गई हैं।

तथा प्रत्येक युवा मण्डल को खेल के लिए क्रिकेट एवं बालीबाल किट प्रदान की गई है।उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा एवं खेल की ओर ध्यान देने का संदेश दिया।उन्होंने कार्यक्रम  के  आयोजन के लिए पंचायत का धन्यवाद किया तथा अपनी ओर से 25 हज़ार सहयोग राशि देने की घोषणा की।प्रत्येक महिलामण्डल को ढोलक, हारमोनियम चिमटा व 25 कुर्सियां दी गई हैं।

इस अवसर पर प्रधान मानचंद,उपप्रधान लालचंद, प्रधान ग्राम पंचायत क़ाइस शीला नेगी, उप प्रधान मोहर सिंह, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ विशाल शर्मा, सहायक निदेशक डॉ रणजीत सिंह, पशुपालन अधिकारी डॉ आदर्श पराशर, मंडलाध्यक्ष पन्नालाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिक्षा, भाषा- कला एवं संस्कृति मंत्री श्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोयल-2 पंचायत के शौर गांव में पशु औषधालय का उद्घाटन किया

उन्होंने कहा कि सोयल-2 स्कूल में टूरिज़म वोकेशनल की पोस्ट सृजित की गई है। युवक मण्डल भवन के लिए 3 लाख दिए हैं। कोटाधर में डेढ़ लाख से रास्ता निर्माण किया गया है। सेउबाग़, राउगी से तंदला गांव तक सड़क जुड़ चुकी है, जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।उन्होंने प्रदेश सरकार की  हिमकेयर, मुख्यमंत्री सहारा योजना, गृहिणी सुविधा योजना के बारे में भी बताया।

सोयल के लिए दस सौर स्ट्रीट लाइटें दी गई हैं।उन्होंने जागृति महिलामण्डल को लोकनृत्य की प्रस्तुति के लिए 10 हज़ार प्रोत्साहन राशि के रुप में प्रदान किये। इस अवसर पर प्रधान निरत राम, उप प्रधान गंगा सिंह,प्रधान मानचंद,उपप्रधान लालचंद, प्रधान ग्राम पंचायत क़ाइस शीला नेगी, उप प्रधान मोहर सिंह, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ विशाल शर्मा, सहायक निदेशक डॉ रणजीत सिंह, पशुपालन अधिकारी डॉ आदर्श पराशर, मंडलाध्यक्ष पन्नालाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD