Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

ईडी की छापेमारी पर Arvind Kejriwal बोले, 'गंदी राजनीति के लिए अधिकारियों का समय किया जा रहा बर्बाद'

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi, Enforcement Directorate, ED, Raid, ED Raid, Central Bureau of Investigation, CBI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Oct 2022

Last updated on: Oct 07, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली शराब नीति 2021-22 के सिलसिले में सीबीआई और ईडी की ओर से की जा रही छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी गंदी राजनीति के लिए कई अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। 

ईडी द्वारा शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर तलाशी किए जाने के बाद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ''ऐसे कैसे आगे बढ़ेगा देश?''केजरीवाल ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगभग 500 छापेमारी की कार्रवाई की हैं और 300 से अधिक अधिकारी पिछले तीन महीनों से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत खोजने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। 

सिसोदिया दिल्ली शराब नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार के खिलाफ दर्ज एफआईआर में 15 आरोपियों में से एक हैं। केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, 500 से अधिक छापेमारी, 3 महीने के लिए 300 से अधिक ईडी/सीबीआई अधिकारी मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत खोजने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। 

उन्हें कुछ नहीं मिला, क्योंकि कुछ भी नहीं किया गया था। कई अधिकारियों का समय उनकी गंदी राजनीति के लिए बर्बाद किया जा रहा है। क्या देश ऐसे ही तरक्की करेगा?दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में एक नए घटनाक्रम में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तीन राज्यों दिल्ली, पंजाब और आंध्र प्रदेश में 35 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी शुक्रवार की सुबह शुरू हुई।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi , Enforcement Directorate , ED , Raid , ED Raid , Central Bureau of Investigation , CBI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD