Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

किरेन रिजिजू, अनुराग सिंह ठाकुर ने गांधी जयंती पर 'फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0' का शुभारंभ किया

Kiren Rijiju, Anurag Singh Thakur, Harsh Vardhan, BJP, Bharatiya Janata Party,Major Dhyanchand National Stadium
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Oct 2022

Last updated on: Oct 02, 2022, 00:00 IST

फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का शुभारंभ आज गांधी जयंती के अवसर पर रविवार सुबह नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया गया।2020 में कोविड-19 महामारी के चरम के दौरान भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए सबसे बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलनों में से एक, इस दौड़के तीसरे संस्करण का शुभारंभ केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू तथा केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से फिट इंडिया प्लॉग रन के साथ किया गया। 

फिट इंडिया फ्रीडम रन का तीसरा संस्करण आज 2 अक्टूबर से शुरू हुआ और 31 अक्टूबर तक चलेगा।इस अवसर पर रविवार कोभारत के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री हर्षवर्धन गोयल, खेल सचिव श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री संदीप प्रधान, फिट इंडिया के राजदूत रिपु दमन बेवली, खेल मंत्रालय व साई के अन्य अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में प्रतिभागी भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री के विजन को दोहराते हुए श्री किरेन रिजिजू ने कहा, “जब श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2019 में फिट इंडिया आंदोलन की शुरुआत की तो उनका विजन पूरे देश को फिट बनाना था। बीते कुछ वर्षों में ये आंदोलन अब इतनी बड़ी कामयाबी बन गया है। अब हर कोई इस आंदोलन में शामिल होना चाहता है और फिट इंडिया मोबाइल ऐप भी हर दिन बहुत उत्साह के साथ डाउनलोड किया जा रहा है।”

कुछ इसी प्रकार अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “आजादी का अमृत महोत्सव से अमृत काल तक हमें भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रधानमंत्री के विजन की दिशा में काम करते रहना होगा और उस लक्ष्य तक पहुंचने का पहला मार्ग यह है कि अपनी फिटनेस को नए स्तर पर ले जाया जाए।”

फ्रीडम रन के इस संस्करण में रिकॉर्ड संख्या में भाग लेने का आग्रह करते हुए श्री ठाकुर ने कहा, "इस सफल दौड़ के तीसरे संस्करण को शुरू करने का मौका गांधी जयंती से बेहतर नहीं हो सकता था और इसका समापन एकता दिवस से बेहतर नहीं हो सकता था जो कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है। बीते साल इसमें कुल भागीदारी 9 करोड़ 30 लाख तक पहुंच गई थी और हमें इस भागीदारी संख्या को दोगुना करने के लिए अब फिट फ्रीडम रन 3.0 को बहुत ताकत देनी है।

फिट इंडिया फ्रीडम रन में पिछले दो वर्षों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सहित भारतीय सेना, भारतीय रेलवे, सीबीएसई व आईसीएसई के स्कूलों, युवा कार्यक्रम मंत्रालय की युवा विंग नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) आदि की भागीदारी देखी गई है।

 

Tags: Kiren Rijiju , Anurag Singh Thakur , Harsh Vardhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Major Dhyanchand National Stadium

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD