Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Sonia Gandhi के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर बोले कर्नाटक सीएम Basavaraj Bommai, 'कोई असर नहीं होगा'

Basavaraj Bommai, BJP, Bharatiya Janata Party, Karnataka, Bengaluru, Chief Minister Of Karnataka, Sonia Gandhi, Bharat Jodo Yatra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 06 Oct 2022

Last updated on: Oct 06, 2022, 00:00 IST

भारत जोड़ो यात्रा में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के शामिल होने के बाद कर्नाटक कांग्रेस उत्साहित है, वहीं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का कहना है कि इसका कोई असर नहीं होगा। सीएम बोम्मई ने सोनिया गांधी की भागीदारी पर सवालों का जवाब देते हुए कहा, वह (सोनिया गांधी) आधा किमी चली और चली गईं। 

जहां तक हमारा मानना है, इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। राज्य में भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा की संभावित भागीदारी और इसके पड़ने वाले प्रभावों के सवालों का जवाब देते हुए, सीएम बोम्मई ने प्रतिक्रिया दी, मैं समझ नहीं पा रहा हूं। 

वे कांग्रेस के लोग हैं और वे आएंगे। हम किसी भी तरह से जुड़े नहीं हैं और हम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सीएम बोम्मई ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने से काफी पहले बीजेपी की रैलियों और सम्मेलनों की योजना बनाई गई थी। 

राज्य में छह रैलियां होंगी। पूर्व सीएम बी.एस. येदियुरप्पा के राज्यव्यापी दौरा की बहुत पहले योजना बनाई गई थी। कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि रैली में सोनिया गांधी के शामिल होने से पार्टी के नेता उत्साहित हैं। 

उन्होंने कहा, उनकी भागीदारी निश्चित रूप से मांड्या जिले और आसपास के क्षेत्रों में वोट बैंक को मजबूत करने में मदद करेगी। कांग्रेस विधायक अंजलि निंबालकर ने कहा कि सोनिया गांधी का हाथ पकड़ना जीवन भर का अनुभव है। 

क्षेत्रीय पार्टी जद (एस) ने मांड्या जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस राज्य के दक्षिणी हिस्से में सीटों की संख्या में सुधार करना चाहती है, जिससे कर्नाटक में बहुमत हासिल करना सुनिश्चित हो सके। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोनिया गांधी की यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अकेले चलने का फैसला किया।

 

Tags: Basavaraj Bommai , BJP , Bharatiya Janata Party , Karnataka , Bengaluru , Chief Minister Of Karnataka , Sonia Gandhi , Bharat Jodo Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD