Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

जम्मू-कश्मीर के शीर्ष पुलिस अधिकारी की हत्या मामले में घरेलू नौकर गिरफ्तार

Crime News Jk, Crime News, Hemant Kumar Lohia, Director General Prisons, Yasir Ahmed, Jammu, Kashmir, Jammu And kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 04 Oct 2022

Last updated on: Oct 04, 2022, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रात भर की तलाशी के बाद मंगलवार को महानिदेशक (कारागार) हेमंत कुमार लोहिया के घरेलू नौकर को गिरफ्तार कर लिया। लोहिया की हत्या उनके दोस्त के घर में कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में अधिकारी का घरेलू नौकर यासीन अहमद मुख्य आरोपी था। 

दिलबाग सिंह, डीजीपी (जम्मू-कश्मीर) ने कहा कि जांच के दौरान इस हत्या में किसी आतंकवादी का हाथ होने से इनकार किया गया था। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि रामबन जिले का रहने वाला घरेलू नौकर यासिर अहमद मुख्य आरोपी है। 

घटनास्थल से एकत्र किए गए सीसीटीवी फुटेज में भी संदिग्ध आरोपी को अपराध करने के बाद भागते हुए देखा गया है। उन्होंने कहा, "वह करीब छह महीने से इस घर में काम कर रहा था। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और सूत्रों के मुताबिक वह डिप्रेशन में भी था।"

उन्होंने कहा, "शुरुआती जांच के मुताबिक, अभी तक कोई आतंकी घटना सामने नहीं आई है, लेकिन जांच पूरी होने तक किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।"पुलिस के बयान में कहा गया है, "अपराध में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया गया है, साथ ही उसकी मानसिक स्थिति को दर्शाने वाले कुछ दस्तावेजी सबूत भी बरामद किए गए हैं।"

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में जनता की मदद लेने के लिए उसकी तस्वीरें जारी की थीं। लोहिया की सोमवार को जम्मू में उनके दोस्त के घर में हत्या कर दी गई थी। वह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी और असम के मूल निवासी थे।

 

Tags: Crime News Jk , Crime News , Hemant Kumar Lohia , Director General Prisons , Yasir Ahmed , Jammu , Kashmir , Jammu And kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD