Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

"पोषण उत्सव" अच्छे स्वास्थ्य का उत्सव है और कुपोषण के खिलाफ हमारी लड़ाई की याद दिलाता है: स्मृति जुबिन ईरानी

कर्तव्यपथ पर "पोषण उत्सव" का उद्घाटन हुआ

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Textile Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Sep 2022

Last updated on: Sep 30, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री ने 8 मार्च, 2018 को पोषण अभियान शुरू किया था जिसका उद्देश्य देश से कुपोषण को चरणबद्ध तरीके से कम करने और 0-6 साल के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाएं एवं माताओं की पोषण स्थिति में समयबद्ध तरीके से सुधार लाना है। वह आज यहां कर्तव्यपथ पर "पोषण उत्सव" के उद्घाटन के अवसर पर बोल रही थीं।

मंत्री ने कहा कि पोषण स्वास्थ्य और विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह एक बुनियादी मानवीय आवश्यकता है और स्वस्थ जीवन का आधार है। उचित वृद्धि और विकास के लिए जीवन के प्रारंभिक चरण से ही उचित आहार आवश्यक है। न केवल बच्चे के पोषण पर, बल्कि माँ के पोषण की स्थिति पर भी पर्याप्त ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हम 5वें राष्ट्रीय पोषण माह के महीने भर चलने वाले उत्सव के अंत में पहुँच गए हैं। हम इस उत्सव को मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं जो अच्छे स्वास्थ्य का उत्सव है और कुपोषण के खिलाफ हमारी लड़ाई की याद दिलाता है।

मंत्री ने "पोषण उत्सव" में सभी का स्वागत किया और सभी विशेष रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों, बाल देखभाल संस्थानों और सरकारी स्कूलों के छोटे बच्चों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने सभी को विभिन्न स्टालों और बूथों पर जाने और अनोखे पोषण खेलों में भाग लेने, विभिन्न क्षेत्रों के स्वास्थकर भोजन का आनंद लेने और प्रधानमंत्री के साथ एक सेल्फी लेने के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने समारोह में शामिल होने के लिए सभी को धन्यवाद दिया और पोषण उत्सव को शुरू करने की घोषणा की।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ मुंजपारा महेंद्रभाई द्वारा एक वीडियो संदेश भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पोषण और अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों के केंद्र के रूप में ग्राम पंचायतों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। जन आंदोलन के साथ-साथ जनभागीदारी पर भी फोकस किया गया है। 

गतिविधियों को महिला और स्वास्थ्य तथा बच्चा और शिक्षा के मुख्य और महत्वपूर्ण मुद्दों को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।उद्घाटन समारोह के बाद कलाकार शान ने एक आकर्षक संगीतमय प्रस्तुति दी।"पोषण उत्सव" एक उत्सव मेले के रूप में है जिसमें विशेष रूप से छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए अच्छे पोषण के मूल संदेश के साथ देश में कुपोषण की चुनौतियों का समाधान करने के लिए आयु-उपयुक्त अच्छे स्वास्थ्य पहलों पर उन्हें संवेदनशील बनाना है। 

उत्सव' का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 30 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक 5वें राष्ट्रीय पोषण माह 2022 के समापन के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के कर्तव्यपथ पर किया गया है। यह 1 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक पोषण अभियान के तहत महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे महीने भर चलने वाले 5वें राष्ट्रीय पोषण माह के लिए एक शानदार समापन के रूप में काम करेगा।

बच्चों और आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए, उत्सव में सांस्कृतिक प्रदर्शन, पोषण परेड, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वस्थ भोजन स्टाल, और पोषण के संदेश वाले खेलों को शामिल किया गया है। उत्सव में प्रधानमंत्री के साथ एक संवर्धित वास्तविकता आधारित तस्वीर लेने का अवसर भी दिया गया है। एक आंगनवाड़ी केंद्र, देश में 9 से अधिक पारंपरिक खिलौना समूहों के स्वदेशी खिलौने और स्वस्थ आयुष उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Textile Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD