Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

Bigg Boss 16 : अर्चना गौतम ने निमृत कौर के माथे पर लिखा 'बेकार'

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 16, Archana Gautam, Nimrit Kaur Ahluwalia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Oct 2022

Last updated on: Oct 03, 2022, 00:00 IST

'बिग बॉस 16' की प्रतियोगी अर्चना गौतम ने रियलिटी शो के नवीनतम एपिसोड में घर की कप्तान निमृत कौर अहलूवालिया के साथ गर्मजोशी से बातचीत की। दरअसल लड़ाई के बाद उन्होंने निमृत के माथे पर 'बेकार' लिख दिया। 

बिग बॉस ने जहां निमृत को घर का कप्तान घोषित किया है, वहीं उनका काम प्रतियोगियों के बीच अलग-अलग कर्तव्यों को बांटना है। शुरूआत में, उन्होंने अर्चना को घरवालों के लिए खाना बनाने के लिए कहा था और वह खुश थी क्योंकि उन्हें खाना बनाना बहुत पसंद है। 

लेकिन बाद में, निमृत ने उन्हें यह कहते हुए उनके कर्तव्य से हटा दिया कि ऐसा करने के लिए पहले से ही छह लोग हैं। और इससे वह भड़क गई। "आपने मुझे खाना बनाने का काम दिया है और मुझे यह काम पसंद है। 

आप यह जिम्मेदारी मुझसे क्यों ले रहीं हैं? मुझे यह पसंद है।"इस पर निमृत ने जवाब दिया, "मैं एक कप्तान हूं और मैं जब चाहूं कामों को बदल सकती हूं।" जिस पर अर्चना ने पलटवार करते हुए कहा, "हां आप कप्तान हैं और आप टास्क दे सकती हैं लेकिन आप सिर्फ कर्तव्यों को बदलते नहीं रह सकती।"

सुंबुल तौकीर खान और टीना दत्ता ने भी निमृत का समर्थन करते हुए कहा कि वह एक कप्तान हैं और सभी को जो कुछ भी कहें वह करना है। लेकिन अर्चना ने उनकी एक नहीं सुनी। इस बीच, बिग बॉस ने अपना खेल खेलना शुरू कर दिया है और उन्होंने प्रतियोगियों को शरारत भरे कॉल दिए और उन्हें प्रदर्शन करने के लिए कुछ विशिष्ट कार्य भी दिए। 'बिग बॉस 16' कलर्स पर प्रसारित होता है।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 16 , Archana Gautam , Nimrit Kaur Ahluwalia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD