Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

देश के शीर्ष संस्थानों में जगह बना रहा है टांडा मेडिकल कालेज : जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के मासिक स्टाइपेंड में 3000 रुपये की वृद्धि की घोषणा की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Tanda, Kangra, Vishal Nehria, Dr. Rajendra Prasad Government Medical College Tanda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टांडा , 01 Oct 2022

Last updated on: Oct 01, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा देश के शीर्ष आयुर्विज्ञान संस्थानों में अपनी जगह बना रहा है। वह आज शाम टांडा स्थित महाविद्यालय परिसर में केंद्रीय छात्र संघ (कनेक्सस) द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम-‘संस्कृति’ में संबोधित कर रहे थे। 

 उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में एक प्रसिद्ध पत्रिका द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार इस संस्थान की ओवरऑल रैंकिंग 35 से 25वें स्थान तक पहुंच गई थी और वर्तमान में यह 13वें स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार चिकित्सकां के 500 नए पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का स्टाईपेंड 17,000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 20,000 रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उदार सहायता और डबल इंजन सरकार के कारण हिमाचल ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्तूबर को बिलासपुर में एम्स का लोकार्पण करने जा रहे हैं, जो प्रदेश के लोगों के लिए यह एक और गौरवमयी अवसर होगा।एमबीबीएस प्रशिक्षुओें से मानवता के प्रति अपनी सर्वश्रेष्ठ और पेशेवर सेवाएं सुनिश्चित करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारियों ने बहुत ही सराहनीय सेवाएं प्रदान की थीं। 

इनकी संयुक्त सेवाओं और आम लोगों की भागीदारी के कारण हिमाचल प्रदेश कोविड रोधी टीकाकरण में देश भर में प्रथम रहा।इससे पहले, मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित करके सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मेडिकल प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महाविद्यालय के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहे हैं।डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के प्रधानाचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने मुख्यमंत्री को टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और पिछले पांच वर्षों के दौरान आयुर्विज्ञान महाविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों का ब्यौरा दिया।केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष राघव राणा ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया।

इस अवसर पर विधायक अरुण कुमार व विशाल नेहरिया, राज्य वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा, राज्य बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीष शर्मा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के संयुक्त निदेशक अरविंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Tanda , Kangra , Vishal Nehria , Dr. Rajendra Prasad Government Medical College Tanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD