Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

ऑस्ट्रेलिया ग्रीन के कार्यभार को उचित ढंग से संभाले: Pat Cummins

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Cameron Green, Pat Cummins
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबोर्न , 01 Oct 2022

Last updated on: Oct 01, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस चाहते हैं कि टीम प्रबंधन युवा आलराउंडर कैमरून ग्रीन के कार्यभार को उचित ढंग से संभाले क्योंकि उनकी अपार प्रतिभा और क्षमता को देखते हुए उनके तीनों फॉर्मेट में खेलने की संभावना बढ़ रही है। 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी प्रमुख ने कहा कि यदि ग्रीन के कार्यभार को नहीं संभाला गया तो उनके चोटिल होने की आशंका बढ़ सकती है। ग्रीन ने हाल में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में टॉप आर्डर में खेलते हुए दो अर्धशतक लगाए थे। 

कमिंस ने कहा,"पिछली गर्मियों में मैं जब भी उन्हें गेंदबाजी करता था तो मेरे मन में एक ही विचार आता था कि हम उन्हें ज्यादा तो नहीं खेला रहे क्योंकि वह युवा हैं और चोटिल हो सकते हैं।"उन्होंने कहा, "वह अब टीम के करीब हैं और तीनों फॉर्मेट में खेल सकते हैं। 

इसलिए उनका कार्यभार देखना ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।"कमिंस ने अपना उदाहरण दिया कि उन्हें अपनी एड़ी की चोट से उबरने में छह साल का समय लग गया। उनके टेस्ट पदार्पण और 2017 में रांची में भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलने के बीच छह साल का अंतराल आ गया। 

टेस्ट कप्तान ने संकेत दिया कि युवा खिलाड़ी को एक मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी की दोहरी जिम्मेदारी हमेशा नहीं दी जायेगी। कमिंस ने कहा, "हमें उन पर ध्यान देना होगा क्योंकि हमें अगले छह महीनों में 15 टेस्ट मैच, विश्व कप और बहुत क्रिक्रेट खेलनी है।"

ग्रीन ने भारत के खिलाफ सीरीज में टी20 की सलामी बल्लेबाजी को बखूबी निभाया था लेकिन वह इस महीने होने वाले विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं हैं। हालांकि टीम के अन्य सदस्यों की फॉर्म और चोटों की स्थिति को देखते हुए वह आखिरी मिनट में टीम में शामिल हो सकते हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Cameron Green , Pat Cummins

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD